{"_id":"58d0d72f4f1c1be5431a30c9","slug":"yogi-sarkar-in-action-mode-new-sho-at-15-locations-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्शन मोड में योगी सरकार, बनारस के 15 थानों पर नए थानेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्शन मोड में योगी सरकार, बनारस के 15 थानों पर नए थानेदार
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 25 Mar 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
new sho in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सूबे में निजाम बदलते ही पुलिस विभाग में सफाई अभियान शुरू हो गया है। इसके तहत देर रात वाराणसी के 15 थानों पर नए थानेदारों की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
वहीं लचर कार्यशैली के चलते आठ थानेदार लाइन हाजिर किए गए हैं। इसके अलावा एक चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर और एक सस्पेंड किए गए। 96 सिपाहियों का भी तबादला किया गया है।
माना जा रहा है कि कुछ अन्य थानेदारों के खिलाफ भी जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।