फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yogi reached Mandalay Hospital in Varanasi, asked - Doctor does not care ..?

बनारस के मंडलीय अस्पताल पहुंचे योगी, पूछा- डॉक्टर लापरवाही तो नहीं बरतते..?’

Sat, 27 May 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 27 May 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Yogi reached Mandalay Hospital in Varanasi, asked - Doctor does not care ..?
cm yogi in varanasi - फोटो : अमर उजाला

बाबा दरबार में दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जानने कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने इमरजेंसी, वार्ड नंबर सात, अलावा ब्लड बैंक, ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


वार्ड में पहुंचकर भर्ती मरीजों से पूछा कि डॉक्टर समय पर आते हैं..? इलाज में कोई लापरवाही तो नहीं बरतते...? इस पर मरीजों ने अस्पताल की व्यवस्था पर संतोष जताया। सीएम ने डॉक्टरों को भी मरीजों का खास ध्यान रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सुबह 7:40 बजे सीएम सबसे पहले इमरजेंसी पहुंचे। यहां वार्ड नंबर दो में सिर में चोट लगने से जख्मी मरीज के इलाज के बारे में चिकित्सा अधीक्षक से पूछा। कहा कि जब न्यूरो सर्जन, फिजिशियन नहीं हैं तो बेहतर इलाज कैसे करेंगे..?
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर अधीक्षक ने जरूरत पड़ने पर बीएचयू रेफर करने की बात कही। सीएम ने वार्ड नंबर तीन में कोनिया निवासी डायरिया पीड़ित दो मुस्लिम महिलाओं से उनकी तबीयत का हाल पूछा। यहां से निकलकर वार्ड नंबर सात पहुंचे और भर्ती मरीजों से बात की।


आधे घंटे तक बंद रहा चैनल, कैद रहे मरीज
अस्पताल के निरीक्षण के दौरान योगी आदित्यनाथ को वार्ड नंबर सात में जाना था। इस वार्ड का चैनल गेट सुबह करीब सात बजे ही अंदर से बंद कर दिया गया। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोई चाय लेकर गया या कोई पानी लेने गया तो बाहर ही रह गया। आठ बजे जब योगी चले गए तब गेट खोला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed