{"_id":"592c4b2d4f1c1bf114bdbaf7","slug":"yogi-minister-brijesh-pathak-visit-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंध्याचल धाम पहुंचे योगी के मंत्री, बोले- भाजपा को बदनाम करने की हो रही साजिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंध्याचल धाम पहुंचे योगी के मंत्री, बोले- भाजपा को बदनाम करने की हो रही साजिश
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
Updated Mon, 29 May 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
सौर ऊर्जा प्लांट का निरीक्षण करते ऊर्जा स्रोत मंत्री बृजेश पाठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां विंध्यवासिनी की नगरी में उत्तर प्रदेश सरकार विधि, न्याय एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री बृजेश पाठक ने परिवार संग विंध्यवासिनी के दरबार में हाजिरी लगाई। पूजन के बाद बातचीत मे उन्होंने कहा कि भाजपा सबके हित में काम कर रही है जबकि विरोधी उसे बदनाम करने में लगे हैं।
उन्होंने छानबे ब्लॉक के विजयपुर स्थित दादर कला पहाड़ी पर 750 करोड़ रुपये की लागत से 625 बीघे जमीन में बन रहे 75 मेगावॉट सौर ऊर्जा प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जेल से वसूली की बात सामने आई तो कार्रवाई होगी। विरोधी भाजपा को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं।
रामपुर में छेड़छाड़ की घटना पर कहा कि इसमें कार्रवाई की जा रही है। भाजपा सूबे को गुंडाराज से मुक्ति दिलाएगी। दो माह में जनहित 75 योजनाएं शुरू की गई हैं। पारिवारिक झगड़ों के निपटारे के लिए 1122 अदालतें बनाई जाएंगी। 45 जनपदों में स्थायी लोक अदालतें खोलनी हैं।
विज्ञापन
सौर ऊर्जा प्लांट के निरीक्षण के दौरान नेडा के जिला प्रबंधक संजय सिंह व प्रोजेक्ट मैनेजर तुषार मलिक ने मंत्री को बताया कि 40-40 मेगावाट के तीन ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे तथा यहां से सौर ऊर्जा के के माध्यम से 80 मेगावाट बिजली पैदा होगी तथा 75 मेगावाट बिजली की आपूर्ति की जाएगी।
मंत्री ने अधिकारियों से ट्रांसफार्मर सहित अन्य सामानों की आपूर्ति की स्थिति और गुणवत्ता आदि के बारे में जानकारी ली। प्रोजेक्ट के अधिकारियों ने जब करीब एक किलोमीटर सड़क नहीं होने के कारण सामान लाने में आ रही परेशायियों की बात बताई तो मंत्री ने वन एवं पर्यावरण विभाग से एनओसी लेने तथा बजट के लिए पत्रावली जल्द प्रस्तुत करने को कहा ।
उन्होंने कहा कि कार्य में तेजी लाएं, जिससे बारिश के दिनों में सामानों की आपूर्ति में किसी प्रकार की परेेेशानी न होने पाए। मंत्री ने जब 75 मेगावॉट सौर ऊर्जा प्लांट उद्घाटन के बाबत पूछा तो अधिकारियों ने बताया कि जुलाई से विद्युत आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।