{"_id":"5904a9284f1c1bbf18c0c019","slug":"yogi-government-will-transferred-officers-who-are-posted-same-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार का एलान, एक ही जिले में जमे अफसरों का होगा तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार का एलान, एक ही जिले में जमे अफसरों का होगा तबादला
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 30 Apr 2017 12:23 PM IST
विज्ञापन
swatantra dev singh
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ही जिले और मंडल में वर्षों से जमे परिवहन अधिकारियों का जल्द ही दूर के जिलों में तबादला किया जाएगा। प्रदेश भर में ऐसे अफसरों की सूची तैयार की जा रही है। इसके लिए तबादला नीति तैयार की जा रही है। काम करने वाले अफसरों को चिह्नित कर जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
यह कहना है कि सूबे के परिवहन एवं वैकल्पिक ऊर्जा मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का। वह शनिवार को सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि रोडवेज में सुधार करने के लिए 20 नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। प्रदेश भर की रिपोर्ट के आधार पर सुधार कार्य होगा।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि सौ दिनों में सूबे के सभी बस अड्डो को वाई फाई से लैस किया जाएगा। कहा कि रोडवेज बसों का समय से संचालन करना बड़ी चुनौती है। बसें तय समय से चलें इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है। कहा परिवहन विभाग में ई चालान की व्यवस्था भी की जा रही है।
विज्ञापन
कहा ओवरलोडिंग पर काफी हद तक अंकुश लगाया गया है। फिर भी कुछ स्थानों से शिकायतें मिल रही हैं। इसे दूर किया जाएगा। बिजली के बारे में कहा कि 24 घंटे बिजली देने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। जहां ट्रांसफार्मर खराब होंगे या जल जाएंगे वहां 48 घंटे के अंदर दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
वहीं निजी बस यूनियन के लोगों ने मंत्र को पत्र सौंप कहा कि गाजीपुर जाने वाली रोडवेज और निजी बसों के लिए आशापुर में स्टैंड बनाया गया है। निजी बसें तो आशपुर से चलती हैं लेकिन रोडवेज बस अपने डिपो से ही चलती हैं। ट्रक आपरेटर्स ने परिवहन अधिकारियों पर वसूली का आरोप लगाते हुए पत्रक सौंपा। कहा कि अंडरलोड चलने के बाद भी उन्हें परेशान किया जाता है।