फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   yogi government eys on rto officers

एक एआरटीओ पर कार्रवाई से बदल गया परिवहन कार्यालय का माहौल

Thu, 15 Jun 2017 11:40 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 15 Jun 2017 11:40 AM IST
विज्ञापन
yogi government eys on rto officers
एआरटीओ आरएस यादव - फोटो : amar ujala
 एआरटीओ आरएस यादव की गिरफ्तारी के बाद अब वाराणसी मंडल में लंबे समय से जमे परिवहन विभाग के दूसरे अधिकारी भी शासन के रडार पर हैं। वाराणसी मंडल में ऐसे कई अधिकारी हैं, जिनकी तैनाती लंबे समय से एक ही जिले में है।
विज्ञापन


कई लिपिक भी ऐसे हैं जिनका दस से 15 वर्षों से न स्थानांतरण हुआ न पटल बदला गया। अकेले वाराणसी कार्यालय में ही ऐसे लिपिकों की संख्या आधा दर्जन बताई गई है। लंबे समय से एक ही जगह तैनात अधिकारियों, लिपिकों की शिकायत शासन तक पहुंचने से माना जा रहा है कि जल्द ही कोई बड़ी कार्रवाई सामने आ सकती है। 
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों के मुताबिक परिवहन विभाग के वाराणसी कार्यालय में एक आरटीओ, एक आरटीओ प्रवर्तन, एक एआरटीओ प्रशासन, दो एआरटीओ प्रवर्तन के  पद स्वीकृत हैं। इन सभी पदों पर अधिकारी कार्यरत हैं। इनमें दो अधिकारी ऐसे हैं जो लंबे समय से यहां जमे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अधिकारी ऐसे हैं, जिनके नैनीताल में होटल और अन्य कारोबार की शिकायत शासन तक पहुंच गई है। इस सूचना के बाद ही परिवहन कार्यालय का माहौल बदल गया है।

आरटीओ रामफेर द्विवेदी ने मंगलवार को सभी अधिकारियों के साथ बैठक की और बिना सुविधा शुल्क लिए काम करने का निर्देश दिया। लोगों का कहना है कि बुधवार को पूरे दिन बड़े ही सलीके से काम होता रहा।


लोग हैरत में थे कि बिना सुविधा शुल्क लिए इतनी सहजता से काम कैसे हो रहा है। दरअसल, आरटीओ में हर काम रेट बंधा हुआ है। दो रुपये का फार्म भी यहां दस रुपये में दिया जाता है। फाइलों में हस्ताक्षर करने के एवज में अधिकारी हजारों रुपये लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed