{"_id":"59401cf3866419635d8b47d2","slug":"yogi-government-decide-no-any-soft-step-on-rs-yadav-matter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तार एआरटीओ आरएस यादव मामले में किसी तरह की नरमी न बरतने के संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरफ्तार एआरटीओ आरएस यादव मामले में किसी तरह की नरमी न बरतने के संकेत
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:06 AM IST
विज्ञापन
आरएस यादव के जरिए जोड़ी जाएंगी भ्रष्टाचारियों के गठजोड़ की कड़ियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे की योगी सरकार ने एआरटीओ आरएस यादव मामले में किसी तरह की नरमी न बरतने के संकेत दिए हैं। मंगलवार को लखनऊ में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में आरएस यादव पर अब तक हुई कार्रवाई पर चर्चा हुई।
साथ ही, परिवहन विभाग में भ्रष्टाचारियों के गठजोड़ की समानांतर व्यवस्था को खत्म करने के लिए सरकार के जीरो टॉलरेंस के रुख की जानकारी दी गई। सूत्रों का दावा है कि आरएस के साथ ही काली कमाई करने वाले कई और अधिकारी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं।
दरअसल, पूर्ववर्ती सरकारों में परिवहन विभाग में भ्रष्टाचारियों के गठजोड़ की समानांतर व्यवस्था चलती रही है। आरएस यादव इसी व्यवस्था की एक कड़ी है। सरकार अब आरएस के जरिए इस गठजोड़ को तोड़ने की तैयारी में है।
विज्ञापन
आने वाले दिनों में परिवहन विभाग में कुछ और बड़ी कार्रवाइयां सामने आ सकती हैं। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक शासन स्तर पर तय हुआ हैै कि आरएस के विरुद्ध सभी संबंधित विभागों के आपसी समन्वय के साथ ऐसी कार्रवाई हो कि वह प्रदेश में भ्रष्टाचारियों के लिए नजीर बने।
इससे आरएस के बचाव में पिछले तीन दिनों से लखनऊ में चल रहे उसके करीबियों के प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। न सिर्फ मंत्री बल्कि नौकरशाहों में भी कोई उनकी पैरवी सुनने को तैयार नहीं है।
नामी-बेनामी संपत्ति पर आयकर की पैनी नजर
भ्रष्टाचार के आरोप में जेल भेजे गए चंदौली के निलंबित एआरटीओ आरएस यादव की नामी-बेनामी संपत्तियों पर आयकर की पैनी नजर है। आयकर के अधिकारियों को आशंका है कि आरएस की ऐसी संपत्तियां देश ही नहीं, विदेशों में भी हो सकती हैं। लिहाजा, पूरा विवरण जुटाकर विस्तृत छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी।
अब तक जिन संपत्तियों के बारे में जानकारी हासिल हुई है, उनका ब्योरा खंगाला जा रहा है। गोरखपुर, वाराणसी, चंदौैली, भदोही, लखनऊ और नोएडा सहित अन्य स्थानों पर आरएस की संपत्तियों के बारे में अब तक जानकारियां सामने आई हैं।
आयकर विभाग उनका विवरण तैयार करने में जुटा है। विभाग किसी भी तरह जल्दबाजी में नहीं है। विभागीय उच्चाधिकारियों का कहना है कि आरएस की नामी-बेनामी चल और अचल संपत्तियों पर नजर रखी जा रही है। उच्चाधिकारियोें के निर्देशन में पूरी पड़ताल के बाद अगला कदम उठाया जाएगा।

जमानत पर 24 को होगी सुनवाई
rs yadav
- फोटो : अमर उजाला
भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए चंदौली के निलंबित एआरटीओ आरएस यादव की ओर से मंगलवार को जनपद न्यायाधीश आलोक सक्सेना की अदालत में जमानत याचिका दाखिल की गई।
जिला जज ने जमानत पर सुनवाई के लिए पत्रावली विशेष न्यायाधीश (एंटी करप्शन) की अदालत में स्थानांतरित कर दी। जहां अदालत ने जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 24 जून की तिथि नियत की है।
अभियोजन के अनुसार चंदौली जनपद के सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय बीते आठ जून को कटसिला के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। देखा कि हाईवे पर एक ट्रक खड़ा था और उसके आगे एक हूटर लगी सरकारी गाड़ी खड़ी थी।
उत्तर प्रदेश परिवहन पुलिस का बैच लगाए दो लोग ट्रक चालक से कहासुनी कर रहे थे। शक होने पर जब सीओ सदर ने ट्रक चालक से पूछताछ की तो उसने बताया कि ये लोग उसे जान से मारने की धमकी देकर अवैध तरीके से पैसों की मांग कर रहे हैं।
इस पर सीओ ने दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने चंदौली के एआरटीओ आरएस यादव का चालक शिवबहादुर और धनजी यादव के तौर पर अपनी पहचान बताई। यह भी बताया कि वे एआरटीओ के कहने पर ही ट्रकों से अवैध वसूली करते हैं।
तलाशी में दोनों के पास से अवैध वसूली के 18,850 रुपये भी बरामद हुए। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर चंदौली कोतवाली ले आया, जहां मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में नामजद एआरटीओ आरएस यादव को भी अगले दिन जौनपुर से गिरफ्तार कर लिया गया था।