{"_id":"5b6729c94f1c1b9b3e8b558f","slug":"yogi-adityanath-worship-in-markandey-temple-at-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ और कैथी मार्कंडेय महादेव मंदिर में टेका मत्था, मांगा ये आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ और कैथी मार्कंडेय महादेव मंदिर में टेका मत्था, मांगा ये आशीर्वाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
मार्कंडेय महादेव मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बाबा विश्वनाथ और कैथी मार्कंडेय महादेव मंदिर में जाकर दर्शन-पूजन किया। कहा कि राष्ट्र और समाज के कल्याण की कामना के लिए बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने आया हूं। सावन के महीने में मार्कंडेय महादेव के दर्शन के साथ ही शिवभक्तों का भी दर्शन मिला है। शिव भक्तों की सुरक्षा, सुविधा, मंदिरों की व्यवस्था को देखने आया हूं।
भक्तों की सुविधा के लिए और क्या इंतजाम किए जा सकते हैं उसको भी जानने के लिए आया हूं। उन्होंने कहा कि मुख्य सड़क से मार्कंडेय धाम तक की जर्जर सड़क का चौड़ीकरण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बनारस के मार्कंडेय महादेव दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे थे।
रविवार शाम 5:30 बजे सीएम के पहुंचते ही कांवरिया और भक्तों ने उनका हर-हर महादेव के जयघोष के साथ स्वागत किया। सीएम ने भी सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। मंदिर के प्रवेश द्वार से लेकर मुख्य द्वार तक खड़े भक्त हर-हर महादेव का जयघोष करते रहे।
विज्ञापन
अपने गोरक्षनाथ पीठ की परंपराओं के अनुरूप सीएम मंदिर में बिल्कुल उसी रूप में दिखाई दिए। सर पर भगवा साफा बांधकर सीएम ने देवाधिदेव महादेव का विधिवत पूजन संपन्न किया। यह पहला मौका है कि जब सावन के महीने में किसी सीएम ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन किया।
इसके अलावा काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे सीएम का पुजारी श्रीकांत मिश्र के आचार्यत्व में पांच ब्राह्मणों ने 11 लीटर दूध से दुग्धाभिषेक कराया। इसके उपरांत षोडशोपचार पूजन आरंभ हुआ। सीएम ने बाबा विश्वनाथ की विधिवत पूजा की और आरती उतारी। मंदिर के मुख्य कार्यपालक ने अंगवस्त्रम व प्रसाद भेंट किया।
आधे घंटे तक उन्होंने मंदिर परिसर में जलाभिषेक के बाद महादेव की विधिवत आराधना की। मंदिर के पुजारी श्यामू महाराज के साथ गोस्वामी समाज के पुजारियों ने षोडशोपचार विधि से मुख्यमंत्री को पूजन कराया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी भी साथ में मौजूद रहे।

मार्कंडेय धाम में प्रशासन ने रोका कांवरियों का रास्ता
मार्कंडेय महादेव की आरती करते सीएम
- फोटो : अमर उजाला
मार्कंडेय महादेव धाम में सीएम योगी आदित्यनाथ का दौरा कांवरियों के लिए परेशानी का सबब बना रहा। सीएम के दर्शन के दौरान प्रशासन ने एक घंटे से अधिक समय तक कांवरियों का रास्ता ही बंद कर दिया। दर्शन के लिए मंदिर में प्रवेश नहीं मिलने से दूर-दराज से आए कांवरियों ने नाराजगी जताई। प्रशासन ने सीएम के आने के पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर एक किलोमीटर पहले कांवरियों को रोक दिया।
सीएम के जाते ही प्रशासन ने जब बैरिकेडिंग हटाई तो मंदिर परिसर में अव्यवस्था फैल गई। सैकड़ों की संख्या में कांवरियों के पहुंचने से मंदिर में अफरातफरी मच गई। व्यवस्था को संभालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। रविवार को सीएम के दौरे और दर्शन पूजन के कारण मार्कंडेय महादेव मंदिर में आने वाले कांवरियों को एक घंटे पहले ही मंदिर से एक किलोमीटर दूर रोक दिया गया था।
बैरिकेडिंग लगाकर दर्शन के लिए रोके जाने से कांवरियों में नाराजगी थी। कांवर लेकर सुल्तानपुर, अमेठी, इलाहाबाद और दूर-दूर से आए कांवरियों का कहना है कि सीएम की वजह से हमें रोका जाना ठीक नहीं है। हम पैदल चल कर आते हैं और हमें दर्शन के लिए जाने देना चाहिए।
सीएम के मंदिर से निकलने के 10 मिनट बाद जब बैरिकेडिंग हटाई गई तो मंदिर परिसर में कांवरियों का सैलाब उमड़ पड़ा। एक साथ भारी संख्या में कांवरियों के पहुंचने के कारण मंदिर की व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई। भीड़ को संभालने में पुलिसवालों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।