फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yogi adityanath will participate in BJP bike rally at varanasi

यूपी में भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली कल, वाराणसी में अगुवाई करेंगे सीएम योगी

Fri, 16 Nov 2018 11:15 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 16 Nov 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
Yogi adityanath will participate in BJP bike rally at varanasi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के सभी 80 लोकसभा क्षेत्रों में 17 नवंबर को भाजपा कमल संदेश बाइक रैली निकालेगी। वाराणसी लोकसभा क्षेत्र की बाइक रैली की अगुवाई करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। यह जानकारी क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने दी।
विज्ञापन


अपने बूथ से मुख्यालय तक जाएंगे। सभी लोग बाइक चलाएंगे। वाराणसी संसदीय क्षेत्र अंतर्गत कुल 2920 बूथों से बाइक सवार कार्यकर्ता 11 बजे अपने अपने बूथों से निकलेंगे। सभी लोग संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय पर आएंगे।
विज्ञापन


यहां से रैली लहुराबीर, मलदहिया, गुलाब बाग, सिगरा होते हुए भारत माता मंदिर होते हुए मलदहिया से लोकसभा के केंद्र जिला मुख्यालय पर जाकर रैली का समापन होगा। काशी क्षेत्र की सभी 14 लोकसभा क्षेत्रों में रैली की अगुवाई पदाधिकारी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हर बूथ से आएंगे कार्यकर्ता

भाजपा काशी के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि हर बूथ से पांच-पांच कार्यकर्ता आएंगे। प्रदेश के राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने बताया कि सभी विधानसभाओं से बाइक लेकर कार्यकर्ता आएंगे। यह कार्यक्रम बहुत भव्य होगा।

उधर, भाजपा महानगर काशी विश्वनाथ मंडल में बूथ समिति का अभिनंदन प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने किया। इस मौके पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य साधना वेदांती, अरविंद वर्मा, उमेश मिश्र, नवरतन राठी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed