फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   yogi adityanath trending in social media, followers largly increase after cm oath

सीएम बनते ही सोशल मीडिया पर छाए महंत आदित्यनाथ, कुछ घंटे में बढ़े 50 हजार से अधिक फॉलोवर

Mon, 20 Mar 2017 03:34 PM IST
amarujala.com- Written by : उत्पल कांत
amarujala.com- Written by : उत्पल कांत Updated Mon, 20 Mar 2017 03:34 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath trending in social media, followers largly increase after cm oath
शपथ समारोह का एक दृश्य - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले गोरखपुर के भाजपा सांसद महंत आदित्यनाथ सोशल मीडिया पर दो दिनों से ट्रेंड कर रहे हैं। रविवार को शपथग्रहण के बाद से लेकर अबतक कुछ ही घंटों में महंत आदित्यनाथ के सोशल मीडिया पेज को 50 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।
विज्ञापन


शपथग्रहण से पहले फेसबुक पर आदित्यनाथ के अधिकृत पेज को 3,74,779 लोगों ने लाइक किया था जो अब बढ़कर 4,08,940 हो गया है। वहीं माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर पर भी महंत आदित्यनाथ के एक लाख 58 हजार फॉलोवर थे जो अब बढ़कर 2,06,581 हो गया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पद के लिए गोरक्ष पीठ के महंत आदित्यनाथ का नाम मीडिया में आने के बाद ट्विटर पर योगी आदित्यनाथ सबसे ऊपर ट्रेंड करने लगा। योगी आदित्यनाथ हैशटैग के साथ शाम छह बजे तक 50  हजार से ज्यादा ट्वीट किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शपथग्रहण के बाद उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए दो ट्वीट किए।


 

महंत आदित्यनाथ इन्हें करते हैं फॉलो

yogi adityanath trending in social media, followers largly increase after cm oath
yogi adityanath - फोटो : अमर उजाला
 महंत आदित्यनाथ जिन 28 लोगों और संगठनों को फॉलो करते हैं, उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जनरल वीके सिंह, कलराज मिश्र, सुरेश प्रभु, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आदि शामिल हैं। उनकी एक-एक पोस्ट को हजारों लोग लाइक करते हैं और बड़ी संख्या में शेयर की जाती हैं।

वहीं उपमुख्यमंत्री बनाए गए फूलपुर के सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य महंत आदित्यनाथ से काफी पीछे हैं। मौर्य के फेसबुक पेज को 116,371 लोगों ने लाइक किया है। ट्विटर पर मौर्य के 28 हजार फॉलोवर हैं।

उधर, एक समय सीएम पद की रेस में सबसे आगे चले गाजीपुर के सांसद और रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के फेसबुक पेज को 98 हजार लोगों ने लाइक किया है। ट्विटर पर सिन्हा के 72 हजार फॉलोवर हैं।  पिछले तीन दिन से कभी मौर्य तो कभी सिन्हा का नाम आगे चल रहा था।

सोशल मीडिया पर शनिवार सुबह से रविवार  शाम तक पूर्वांचल छाया रहा। महंत आदित्यनाथ के सीएम बनने के साथ ही सोशल मीडिया का भी माहौल बदलने लगा।

दोपहर बाद शेर-ए-उत्तर प्रदेश आदित्यनाथ.... जय श्री राम... विकास, विश्वास, संस्कृति, धर्म और सुरक्षा के प्रतीक आदित्यनाथ जैसे पोस्ट ट्विटर, फेसबुक, वाट्सएप सहित सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों पर वायरल होने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed