फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yogi Adityanath to come Mirzapur today, will remain in for six hours

सीएम योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मिर्जापुर, छह घंटे रहेंगे

Fri, 02 Jun 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 02 Jun 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath to come Mirzapur today, will remain in for six hours
योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ मिर्जापुर में छह घंटे रहेंगे। उनके स्वागत में शहर को चमका दिया गया है। विंध्यवासिनी मंदिर, विकास भवन, कमिश्नरी, पुलिस लाइन और अस्पतालों को सजा संवार दिया गया है।

विज्ञापन


वह जिस रास्ते से गुजरेंगे वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आठ सौ से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मुख्यमंत्री शनिवार को सुबह नौ बज कर 25 मिनट पर हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। हेलीपैड से कार से 10 बजकर 10 मिनट पर विंध्याचल मंदिर पहुंचेंगे।
विज्ञापन


दर्शन-पूजन के बाद 10.25 पर मिर्जापुर रवाना होंगे। सुबह 10.25 से लेकर 11.30 तक स्थानीय निरीक्षण का कार्यक्रम रखा गया है। निरीक्षण कहां करेंगे यह तय नहीं है। संभावना है कि वह मंडलीय या जिला महिला चिकित्सालय, एक थाना, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग का निरीक्षण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


11.30 बजे से विकास भवन में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद दोपहर 12.05 से 2.30 बजे तक सीएम आयुक्त सभागार में अधिकारियों के साथ विकास और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। पौने तीन बजे बाणसागर गेस्ट हाउस में भोजन करेंगे और साढे़ तीन बजे पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर से इलाहाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed