{"_id":"58ce59014f1c1bf4431a12e3","slug":"yogi-adityanath-swears-switched-face-of-cm-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी आदित्यनाथ ने ली शपथ, बदल गया सीएम ऑफिस का चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी आदित्यनाथ ने ली शपथ, बदल गया सीएम ऑफिस का चेहरा
amarujala.com- Written by : शैलेश कुमार शुक्ल
Updated Mon, 20 Mar 2017 03:45 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कांशीराम स्मृति उपवन में सूबे के नए मुखिया योगी आदित्यनाथ ने आज करीब सवा दो बजे शपथ ली। योगी आदित्यनाथ के साथ लखनऊ के मेयर दिनेश शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने डिप्टी सीएम के पद की शपथ ली।
विज्ञापन
इनके साथ 22 केंद्रीय मंत्री और नौ राज्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। योगी आदित्यनाथ के सीएम पद की शपथ लेने के साथ ही सीएम ऑफिस का चेहरा बदल गया। जनता के साथ सीधे संवाद के लिए अखिलेश सरकार द्वारा शुरू किए आधिकारिक ट्विटर हैंडल @CMOfficeUP का चेहरा बदल गया।
विज्ञापन
अखिलेश सरकार के दौरान जहां प्रोफाइल पिक्चर में अखिलेश की फोटो लगी थी। वहीं चुनाव हारने के बाद उनकी फोटो हटाकर उत्तर प्रदेश सरकार का लोगो लगा दिया गया। आज शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ही सीएम ऑफिस ने प्रोफाइल पिक्चर पर योगी आदित्यनाथ की फोटो लगा दी।
विज्ञापन
यहीं नहीं पूरे शपथ ग्रहण समारोह का लाइव प्रसारण किया गया। सीएम ऑफिस ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर मंत्रियों के शपथ ग्रहण की पूरी जानकारी दी।