फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yogi adityanath says that NRI should see beautiful and wonderful kashi

बनारस में बोले सीएम योगी, प्रवासियों को दिखनी चाहिए सुंदर और अदभुत काशी

Sun, 02 Sep 2018 10:15 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 02 Sep 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
Yogi adityanath says that NRI should see beautiful and wonderful kashi
बैठक करते सीएम योगी - फोटो : amar ujala
विकास कार्यो और कानून व्यवस्था का हाल जानने दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन से पहले काशी को सुंदर और अदभुत बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 15वां प्रवासी भारतीय सम्मेलन काशी की जनता का बनाया जाये। इसके लिए सामाजिक, व्यापारिक संगठनों को जोड़ा जाये और अलग अलग टीम बनाई जाएं। नगर निगम को शहर में सफाई और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान घरों में ठहराने के प्रस्ताव पर काशी के लोगों के उत्साह की भी जानकारी ली। सर्किट हाउस में बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन में दुनिया भर से लोग आएंगे और यहां के पुलिस, प्रशासन की जिम्मेदारी है कि उनके सामने काशी की अच्छी तस्वीर प्रस्तुत की जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए बनारस में चल रही परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए अभियान शुरू किया जाये। उन्होंने कहा, सड़कों पर सुगम यातायात के लिए कार्ययोजना बनाई जाये और नए रास्तों को तलाश जाये। शहर की गलियों को दुरुस्त कर छोटे वाहनों के लिए सुगम बनाया जाये।

सात हजार प्रवासियों के सामने स्वच्छ काशी, सुंदर काशी की तस्वीर पेश करने के लिए अभी से अभियान चलाया जाना चाहिए। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियों को लेकर अलग अलग विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है और एक सप्ताह में सभी लोग अपनी कार्ययोजना देंगे।

मुख्यमंत्री ने कार्ययोजना तैयार होने के बाद अवगत कराने का निर्देश भी दिया। काशी की विरासतों को संवारने का निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिया। उन्होंने कहा, 15 सितंबर तक काशी की विरासतों की सूची तैयार की जाएं और जनवरी माह में आने वाले प्रवासियों को दिखाने के लिए उसे तैयार किया जाएं। उन्होंने आतिथ्य सत्कार के लिए काशी को तैयार करने के लिए अभियान चलाने को कहा।

कार्यदायी संस्थाओं की रिपोर्टिंग की कराई जाएगी जांच

Yogi adityanath says that NRI should see beautiful and wonderful kashi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर कार्यदायी संस्थाओं को फटकार लगाई और डीएम को टीम गठित कर कार्यो की रिपोर्टिंग की जांच के निर्देश दिए। परियोजनाओं की प्रगति जानकार उन्हें पूरा करने के लिए समयसीमा निर्धारित की और प्रति सप्ताह समीक्षा कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने शहरी गैस वितरण परियोजना का पहला चरण पूरा होने पर वाराणसी में सीएनजी और इलेक्ट्रिक बस संचालन का निर्देश दिया। वाराणसी- सुल्तानपुर-लखनऊ नेशनल हाईवे को फरवरी 2019 तक पूरा करने को कहा।

उन्होंने बीएचयू में बन रहे सुपर स्पेश्यलिटी अस्पताल, कैंसर संस्थान, महिला अस्पताल के मैटेनिटी अस्पताल, राजकीय चिकित्सालय पांडेयपुर की धीमी प्रगति पर असंतोष जाहिर किया। जनवरी 2019 तक इन कामों को पूरा करने का निर्देश दिया। विकास कार्यो का पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन डीएम ने किया।

मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि पराग डेरी रामनगर में चार लाख लीटर क्षमता का प्लांट लग रहा है। उसे ठीक से संचालन के लिए सितंबर में 15 हजार दुग्ध समितियां बनवाने तथा उनका सम्मेलन कराने को कहा। बैठक में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर अन्नक्षेत्र, रामनगर चिकित्सालय, गंगा प्रदूषण नियंत्रण दीनापुर व गोइठहां एसटीपी के निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा की।

शाही नाला की सफाई कार्य को नवंबर तक पूरा कराने को कहा। उन्होंने सीवर सफाई में सुरक्षा मानकों को ध्यान रखने के विशेष निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने वरुणा नदी चैनेलाइजेसन कार्य, सारनाथ में लाइट, साउंड एवं ध्वनि व्यवस्था कार्य 15 अक्टूबर तक पूर्ण करने को कहा। उन्होंने आईपीडीएस की समीक्षा के दौरान खोदी गई सड़क एक सप्ताह में दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा काशी की सड़कों पर गड्ढा नहीं होना चाहिए। ग्रामीण विद्युतीकरण में 1 लाख 27 हजार के लक्ष्य पर महज 30 फीसदी प्रगति पर नाराजगी जताई और 31 दिसंबर तक सौभाग्य योजना में कनेक्शन दिये जाने का भी निर्देश दिया।

उन्होंने 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस पर गांव-गांव में विद्युत उत्सव मनाने को कहा। कन्वेंशन सेंटर एवं कान्हा उपवन की भी मुख्यमंत्री ने समीक्षा की। नवंबर तक मल्टी मॉडल टर्मिनल के काम को पूरा करने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed