{"_id":"5b671d684f1c1b0c718b7f87","slug":"yogi-adityanath-said-that-no-work-in-up-till-seventy-years","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में एक साल में जितने काम हुए, उतने 70 साल में नहीं हुएः सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में एक साल में जितने काम हुए, उतने 70 साल में नहीं हुएः सीएम योगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
सभा में बोलते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि कई साल से प्रदेश में विकास का पहिया थम गया था। अब हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। गरीब, महिलाएं, किसान, नौजवानों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।
प्रदेश में एक वर्ष में जितने कार्य हुए हैं, उतने 70 वर्षों में नहीं हुए थे। चंदौली में पीडीडीयू नगर के रेलवे के बाकले मैदान पर विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह के अवसर सीएम योगी संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि एक वर्ष में ग्रामीण क्षेत्रों में 8.85 लाख और शहरी क्षेत्र में चार लाख 25 हजार आवासों का निर्माण कराया गया। स्वच्छता के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। सपा के तीन वर्ष कार्यकाल में मात्र दस लाख शौचालय बने थे, जबकि भाजपा के एक वर्ष के शासन काल में 1.03 करोड़ शौचालय बनाए गए हैं।
विज्ञापन
इस क्षेत्र को धान का कटोरा कहा जाता है। पहले किसान रोता था, धान और गेहूं बेचने के लिए समितियों के चक्कर लगाता था, लेकिन उत्तर प्रदेश पहला राज्य है, जहां सभी किसानों के खाते में एक लाख करोड़ से अधिक धान मूल्य आरटीजीएस के माध्यम से खाते में भेजे गए।
पिछले वर्ष हमने 37 लाख मीट्रिक धान की खरीद की थी, जबकि इस वर्ष 53 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की और अब 45 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की है। शासन की मंशा पारदर्शिता के साथ विकास करना है। पहले युवाओं को हर जगह अपमानित होना पड़ता था, लेकिन आज स्थिति बदल गई है। गुंडागर्दी, परिवारवाद से छुटकारा मिला है और नौकरियों में सबको समान अवसर मिल रहा है।
इसी तरह स्किल डेवलपमेंट के जरिए युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। प्रदेश में शांति का माहौल कायम हुआ है। इससे सूबे में निवेश बढ़ा है और बड़े उद्यमियों ने कदम बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि पहले यहां मुगलसराय की पहचान थी लेकिन अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर और जंक्शन होने के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के नाम से जाना जाएगा। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

बदल रहा है इतिहास, सबके लिए उत्सव का माहौल
डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने बाकले खेल मैदान पर आयोजित समारोह में कहा कि मुगलसराय आज इतिहास बन गया और एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों का स्टेशन पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन का उदय हुआ है। इस बदलाव के हम सब साक्षी बन रहे हैं। यह हम सबके लिए उत्सव का माहौल है।
उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर चलकर पार्टी विकास कर रही है। रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के साथ पड़ाव चौराहे पर 63 फीट ऊंची कांस्य की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। दस एकड़ भूमि में स्मारक, संग्रहालय का निर्माण किया जा रहा है। इससे पंडित जी के विचार से लोग अवगत होंगे।
स्वयं अभावों में जीते हुए समाज को एकसूत्र में पिरोने वाला एकात्म मानववाद का मंत्र पंडित जी ने दिया था। इसी सिद्धांत पर चलकर समाज में एका आ सकती है। भाजपा पंडित जी के विचारों पर चलकर विकास की गति तेज कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी, अमित शाह और प्रदेश के मुखिया योगी इस काम को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। चंदौली ही नहीं, सोनभद्र, गाजीपुर, मिर्जापुर, बनारस सहित पूरे पूर्वांचल के लोग इस उत्सव में शामिल हैं और इस बदलाव के साक्षी बन रहे हैं। यह हम सबके लिए अत्यंत गर्व का क्षण है।

एकात्म मानववाद ही सबका साथ सबका विकास
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
बाकले खेल मैदान पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के नामकरण समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में प्रदेश विकास के मामले में सबसे आगे होगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सिद्धांत एकात्म मानववाद ही सबका साथ सबका विकास है। इसी नीति पर प्रदेश सरकार विकास के कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उच्च कोटि का संत कहा जा सकता है। उन्होंने राजनीति में रहते हुए नए सिद्धांत का सूत्रपात किया। एकात्म मानववाद ही ऐसा सिद्धांत है, जिसके जरिए गरीब से गरीब, वंचित लोगों का विकास होगा।
इसी सूत्र पर केंद्र और प्रदेश सरकार काम कर रही है। कहा कि आज मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदला जा रहा है और स्मारक का निर्माण किया जा रहा है। यह पंडित जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।