फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yogi adityanath said in mirzapur no security collapse of prime minister

मिर्जापुर में सीएम योगी ने कहा, प्रधानमंत्री की सुरक्षा में न होने पाए कोई चूक

Wed, 11 Jul 2018 09:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Wed, 11 Jul 2018 09:23 PM IST
विज्ञापन
Yogi adityanath said in mirzapur no security collapse of prime minister
मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 जुलाई को कार्यक्रम के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने बुधवार को मिर्जापुर के चंदईपुर में सभा स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण किया। उन्होंने अदवा बैराज का निरीक्षण किया। इसका लोकार्पण प्रधानमंत्री करने वाले हैं।
विज्ञापन


सभा स्थल पर बने सेफ हाउस में उन्होंने कमिश्नर और मंडल के मिर्जापुर, सोनभद्र तथा भदोही के जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों को चेताया कि पीएम के कार्यक्रम की व्यवस्था और सुरक्षा में किसी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 15 जुलाई को बाणसागर परियोजना, चुनार पुल का लोकार्पण और मेडिकल कालेज का शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 4.36 बजे पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका हेलीकाप्टर अदवा बैराज स्थित हेलीपैड पर उतरा। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय भी मौजूद थे। हेलीपैड पर सिंचाई यांत्रिक मंत्री धर्मपाल सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले बाणसागर परियोजना का निरीक्षण किया।

इसके बाद वह हेलीकाप्टर से चंदईपुर हेलीपैड पहुंचे। यहां केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, जिले के पांचों विधायक, कमिश्नर मुरली मनोहर लाल, डीएम अनुराग पटेल और एसपी आशीष तिवारी ने उनकी अगवानी की। चंदईपुर में हेलीपैड स्थल के पास ही प्रधानमंत्री की जनसभा होनी है। 

जलनिकासी की व्यवस्था करने का निर्देश

Yogi adityanath said in mirzapur no security collapse of prime minister
निरीक्षण करते सीएम - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बनाए जा रहे वाटरप्रूफ पंडाल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा मानकों एवं जलनिकासी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। पार्टी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि जनसभा में करीब एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य है।

सभास्थल का करीब पंद्रह मिनट तक निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री सभा स्थल पर बने सेफ हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने करीब 30 मिनट तक मंत्री अनुप्रिया पटेल, पार्टी के जिले के पांच विधायक एवं मंडल के तीनों जिलों के जिलाधिकारियों के साथ बैठक की।

पुलिस, जिला प्रशासन, बिजली, लोक निर्माण, सिंचाई, नगर पालिका, जल निगम आदि विभागों के अधिकारियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने और जनसभा स्थल पर प्रसाधन, पेयजल की पूरी व्यवस्था करने का निर्देश दिया। अधिकारियों को चेताया कि सुरक्षा और अन्य व्यवस्था में कोई चूक नहीं होने पाए।

मुख्यमंत्री सीएम शाम छह बजे चंदईपुर हेलीपैड से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री को आयुक्त सभागार में मंडल के तीनों जिलों के डीएम समेत अधिकारियों के साथ बैठक करनी थी लेकिन मौसम खराब होने की वजह से उन्होंने सभास्थल पर ही संक्षिप्त बैठक की। इसके लिए अधिकारियों को सभा स्थल पर ही बुला लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed