{"_id":"58b9a8084f1c1b214e831930","slug":"yogi-aditya-nath-says-whole-state-will-be-devolaped-ont-only-cemetry","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" कब्रिस्तान का नहीं, पूरे प्रदेश का विकास होगा:आदित्य नाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्रिस्तान का नहीं, पूरे प्रदेश का विकास होगा:आदित्य नाथ
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 03 Mar 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
भाजपा सांसद महंत आदित्य नाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद महंत आदित्य नाथ ने कहा कि सपा-बसपा जैसी पार्टियां तुष्टीकरण की राजनीति करती रही हैं। मूर्ति विसर्जन और कांवर यात्रा में डीजे पर प्रतिबंध लगाया जाता है लेकिन मुहर्रम के जुलूस में इसकी छूट रहती है। सपा ने सरकार बनने पर सारी बालिकाओं को कन्या विद्याधन देने का वादा किया था लेकिन मिला सिर्फ मुस्लिम बालिकाओं को।
मैं पूछता हूं कि प्रदेश की जनता के साथ दोहरा बर्ताव क्यों हो रहा है। वह शुक्रवार को तुलसीदास इंटर कॉलेज, अनेई में पिंडरा के पार्टी प्रत्याशी डॉ. अवधेश सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
महंत ने कहा कि इस बार सपा-बसपा का सफाया होगा और पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। सरकार बनने पर कब्रिस्तानों का नहीं, पूरे प्रदेश का विकास होगा। महंत ने बसपा पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन
महंत ने कहा कि विहिप के नेता नंद किशोर रूंगटा के हत्यारे मुख्तार अंसारी को मायावती ने गले लगा लिया। ऐसे अपराधियों की जगह विधानसभा नहीं, जेल में है। सभा का संचालन जेपी दूबे ने किया।

ठटरा में हेलीकॉप्टर उतारने की नहीं मिली अनुमति
हेलीकॉप्टर
सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के ठटरा माइनर के पास शुक्रवार को अपना दल (एस)-भाजपा गठबंधन प्रत्याशी नील रतन पटेल के समर्थन में आयोजित जनसभा में महंत आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर उतरने की अनुमति प्रशासन ने नहीं दी।
इस पर नेताओं ने एसडीएम राजातालाब पर सपा सरकार के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। जनसभा में अद (एस) के प्रदेश अध्यक्ष विधायक डॉ. आरके पटेल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की लहर से सपा सरकार घबरा गई है।
इसीलिए बड़े नेताओं को सभा करने से रोका जा रहा है।