फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yoga camp will run from next season in hostels

अगले सत्र से छात्रावासों में चलेगा योग िशविर

Fri, 17 Jun 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 17 Jun 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
Yoga camp will run from next season in hostels
बीएचयू
योग को सिर्फ विश्व योग दिवस तक सीमित न रखने की सोच के साथ काशी हिंदू विश्वविद्यालय एक खास पहल कर रहा है। योग के जरिये छात्र-छात्राओं को तनावमुक्त और निरोग रखने के लिए आगामी सत्र से छात्रावासों में योग शिविर चलाया जाएगा। 21 जून को विश्व योग दिवस के मद्देनजर गुरुवार को चिकित्सा विज्ञान संस्थान के कमेटी रूम में संस्थान के निदेशक प्रो. वीके शुक्ला ने पत्रकारों को ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोशिश होगी कि नगर निकाय के छात्र-छात्राएं भी इससे जुड़ें, इसके लिए कक्षा शुरू होने से पहले पांच मिनट उन्हें योग-ध्यान कराया जाएगा।
विज्ञापन



प्रो. शुक्ला ने बताया कि 21 जून को योग दिवस बीएचयू में वृहद रूप में मनाया जाएगा। विश्वविद्यालय के संस्थापक महामना ने भी विद्यार्थियों को योग-ध्यान अपनाने की सलाह देते रहे। बीएचयू महामना के इस स्वप्न को भी साकार करेगा। इस क्रम में छह जून से मालवीय भवन में योग शिविर चल रहा है। मालवीय भवन के मानित निदेशक प्रो. उपेंद्र पांडेय ने बताया कि महामना द्वारा शुरू किए गए रविवासरीय गीता प्रवचन को भी वृहद बनाया जाएगा। इसमें विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अनिवार्य होगी।
विज्ञापन




आयोजन सचिव प्रो. रोएना सिंह ने बताया कि 21 जून को योग दिवस पर आधे घंटे की फिल्म दिखाई जाएगी। इसके बाद आधे घंटे का योग होगा। सुबह दस बजे से केएन उडुप्पा सभागार में गोष्ठी होगी। इसमें ऑनलाइन निबंध और योग आसन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। शिविर में 50 दिव्यांग बच्चे भी शामिल हो रहे हैं। प्रेसवार्ता में छात्र अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed