फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yields can be increased by providing quality seeds to farmers: Dr. Swati Nayak

किसानों तक गुणवत्तापरक बीज पहुंचाकर बढ़ा सकते हैं पैदावार: डॉ. स्वाति नायक

Wed, 01 Apr 2026 02:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Yields can be increased by providing quality seeds to farmers: Dr. Swati Nayak
इरी के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (आइसार्क) में बेहतर बीज से बढ़ेगी पैदावार विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ। बाहर से आए प्रशिक्षुओं को धान के बीज क्षेत्र में वर्तमान चुनौतियों और नए अवसरों के बारे में बताया गया। सरकारी बीज प्रणाली, अनुसंधान संस्थानों, नीति निर्धारण संस्थाओं और बीज उद्योग से जुड़े विभिन्न विशेषज्ञ एवं हितधारकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इरी की इंडिया कंट्री मैनेजर (अंतरिम) और साउथ एशिया लीड डॉ. स्वाति नायक ने कहा कि मजबूत बीज प्रणाली और स्पष्ट नियमों के माध्यम से किसानों को समय पर गुणवत्तापरक बीज उपलब्ध कराने से खेती मजबूत और सुरक्षित बनती है। आइसार्क के अंतरिम निदेशक डॉ. विकास कुमार सिंह ने कहा कि नई किस्मों के विकास और क्षेत्रीय सहयोग से किसानों के लिए किसान केंद्रित बीज प्रणाली विकसित की जा सकती है। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की पूर्व-संयुक्त निदेशक एवं इंडियन सोसाइटी ऑफ सीड टेक्नोलॉजी की पूर्व अध्यक्ष डॉ. मालविका ददलानी ने भारत के बदलते बीज क्षेत्र में गुणवत्ता सुनिश्चित करने और नियमों के पालन करने पर जोर दिया। केंद्र सरकार रजिस्ट्रार जनरल डॉ. दिनेश कुमार अग्रवाल, वैज्ञानिक डॉ. राकेश सिंह, डॉ. चंदर मोहन, बीएस गुप्ता, डॉ. मोशरफ हुसैन ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed