फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Year Ender:Tata built a lab in ITI with Rs 7.08 crores, 4 marks are necessary for admission in polytechnic

इयर एंडर: आईटीआई में 7.08 करोड़ से टाटा ने बनाई गई लैब, पॉलिटेक्निक में दाखिले के लिए 4 अंक जरूरी

Sat, 28 Dec 2024 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Year Ender:Tata built a lab in ITI with Rs 7.08 crores, 4 marks are necessary for admission in polytechnic
आईटीआई और पॉलिटेक्निक में 2024 रहा बेहतरीन, शिक्षा की गुणवत्ता हुई बेहतर
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणासी। आईटीआई और पॉलिटेक्निक के लिहाज से साल 2024 काफी बेहतरीन रहा। दिन प्रतिदिन शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिल रहा है। विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। रोजगार मेला और कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से नौकरी दी जा रही है। आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थान ने उद्योगों के साथ साझेदारी की है। इससे छात्रों को व्यावसायिक अनुभव और रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। ऑनलाइन और हाइब्रिड शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों तक पाठ्यक्रमों की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई)
जिले में तीन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) संस्थान है। 2024 में करौंदी और चौकाघाट में 7.08 करोड़ की लागत से टाटा ने आधुनिक कार्यशाला बनाई। उद्घाटन 20 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। यहां अलग-अलग विषयों के अत्याधुनिक लैब हैं। कई तरह की आधुनिक मशीनें भी लगाई गई हैं। इसके साथ ही यहां आठ नई कोर्स भी शुरू किए गए है। जिसे नई तकनीक को ध्यान में रख किया गया है। आईटीआई में अत्याधुनिक कोर्सों का प्रशिक्षण देकर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के साथ करार किया है। साथ ही पहली बार इस्राइल जाने वाले श्रमिकों को पढ़ाया गया। उन्हें विदेश में काम करने के तरीके, मशीनों और भाषा के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

राजकीय महिला पॉलिटेक्निक
राजकीय महिला पॉलिटेक्निक सुंदरपुर की छात्रों के लिए भी साल 2024 काफी खास रहा। इस साल प्रवेश के नियमों में बदलाव किया गया है। दाखिले के लिए चार अंक अनिवार्य कर दिया गया। अभी तक शून्य नंबर पर भी प्रवेश दे दिया जाता था। पॉलिटेक्निक में एक नया कोर्स शुरू किया गया है जो आईटीआई पास कर सरकारी और गैर सरकारी कंपनियों में काम करने वाले युवाओं को पॉलिटेक्निक में सीधा प्रवेश मिलेगा। लेटरल एंट्री के तहत अगले सत्र से 30 सीटें आरक्षित रहेंगी। अब नौकरी में रहते हुए भी पॉलिटेक्निक से तीन वर्षीय डिप्लोमा कर सकते हैं। छात्राओं की कॉपियां पहली बार ऑनलाइन चेक की गई हैं, साथ ही हॉस्टल की सुविधाओं को भी लगातार बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2024 छात्राओं के लिए काफी अच्छा रहा, शासन की तरफ से नए कोर्स, ऑनलाइन माध्यम से कॉपी चेक, प्रवेश के नियमों में बदलाव किया गया। जो फायदेमंद साबित होगा। - प्रमोद कुमार सिंह, प्रधानाध्यपक, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक सुंदरपुर वाराणसी।

इस साल नए बदलाव किए गए है, जिससे शिक्षा में सुधार लाया जा सके। टाटा के साथ नया कोर्स और लैब शुरू होने से विद्यार्थियों को काफी फायदा होगा।- मुकेश कुमार सिंह, प्रधानाध्यपक, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) करौंदी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed