फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ear Ender 2024 Crime Cases in Varanasi, 35 murders 16 Robberies Know Inside Story

Year Ender 2024 : वाराणसी में अपराध पर अंकुश लगाने को हांफती नजर आई पुलिस, 35 हत्याएं, 16 लूट; जानें आंकड़े

Sat, 28 Dec 2024 10:42 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 28 Dec 2024 10:42 AM IST
सार

Crime Cases in Varanasi 2024 : चंद दिनाें में अग्रेजी के नए साल की शुरुआत हो जाएगी। तमाम किस्से-कहानियों के साथ 2024 कई आपराधिक घटनाओं के लिए भी याद रखा जाएगा। वाराणसी में इस साल का चर्चित मामला रहा पांच लोगों की हत्याओं का। वर्षांत होते-होते बच्ची के साथ हैवानियत भरे मामले ने सभी का दिल दहला दिया। अन्य मामलों की बात करें तो इनके खुलासे में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस ईयर एंडर में वाराणसी में हुए अपराध के कई आंकड़े मिलेंगे, जाै चाैंकाने वाले हैं।

विज्ञापन
ear Ender 2024 Crime Cases in Varanasi, 35 murders 16 Robberies Know Inside Story
वाराणसी में एक जनवरी से 15 दिसंबर तक हुए आपराधिक मामले। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

2024 समाप्त होने को है। गुजर रहे इस साल में भी आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाना और उनका जल्द खुलासा करना कमिश्नरेट की पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती रहा। एक तरफ जहां, चोलापुर थाने की पुलिस ने 48 घंटे में दुष्कर्म मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी। 

विज्ञापन


वहीं, भदैनी के एक परिवार के पांच सदस्यों की हत्या का खुलासा करने में पुलिस पूरी तरह से नाकाम रही। इसके साथ ही मिर्जामुराद इलाके में युवक की हत्या और 131 ग्राम सोने के हार की लूट की वारदात का खुलासा नहीं हो सका।
विज्ञापन


भेलूपुर थाना क्षेत्र के भदैनी निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, उसकी पत्नी नीतू, दो बेटों और नमनेंद्र व सुबेंद्र और बेटी गौरांगी की गोली मार कर हत्या की गई थी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के भिखीपुर (प्रतापपुर) स्थित भुवालपुर नहर के समीप 19 अक्तूबर की रात एक युवक की गला रेत कर हत्या की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की हत्या का खुलासा तो दूर उसकी पहचान भी पुलिस आज तक नहीं करा सकी। जंसा थाना क्षेत्र के हाथी बाजार में छह नवंबर को प्रॉपर्टी डीलर मनोज कुमार सिंह के कार्यालय में पांच राउंड फायरिंग की गई थी। जैतपुरा थाना क्षेत्र के मुस्लिमपुरा में 15 जनवरी की रात 20 वर्षीय एक युवक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म के बाद उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। 

लूट की दो बड़ी वारदात को खुलासे का इंतजार
भेलूपुर थाना क्षेत्र के कमच्छा तिराहा के समीप 22 दिसंबर की सुबह दीपक सोनी और उनके पुत्र आर्यन को गोली मार कर बदमाश 131 ग्राम सोने का हार लूट ले गए थे। इसी तरह से फूलपुर थाना क्षेत्र के मानी गेट के पास 20 जून को उदपुर निवासी बच्चेलाल और उनकी पत्नी प्रतिमा से बदमाशों ने ढाई लाख रुपये लूट लिया था। 

दुष्कर्म के मामले में 48 घंटे में चार्जशीट दाखिल कर पेश की नजीर
पुलिस को 27 अगस्त को सूचना मिली कि ननिहाल आई चार वर्षीय बच्ची के साथ उसके चचेरे नाना ने दुष्कर्म किया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज आरोपी को गिरफ्तार किया। 48 घंटे में अदालत में चार्जशीट दाखिल कर एक नजीर पेश की। 

ज्ञानवापी: तहखाने में पूजा शुरू हुई, फिर कोई प्रगति नहीं
ज्ञानवापी स्थित व्यासजी के तहखाने में कोर्ट के आदेश से 31 जनवरी की आधी रात पूजा-पाठ शुरू हुआ। उसके बाद ज्ञानवापी से संबंधित मामले में कोई खास प्रगति नहीं हुई।

खाकी वर्दी साल भर होती रही कलंकित 
सारनाथ थाना क्षेत्र के रुद्रा हाइट्स अपार्टमेंट में सात नवंबर की देर रात तत्कालीन सारनाथ थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर परम हंस गुप्ता अपने दोस्त धर्मेंद्र चौबे के साथ घुसा था। एक फ्लैट से दोनों 41 लाख रुपये लूट लिए थे। धर्मेंद्र पकड़ा गया, मगर परम हंस की तलाश अभी भी जारी है। 

इसी तरह से 22 जून को तत्कालीन नदेसर चौकी इंचार्ज सूर्य प्रकाश पांडेय एक सराफा कारोबारी के दो कर्मचारियों से 42.50 लाख रुपये लूट लिया था। सूर्य प्रकाश पांडेय अपने साथियों के साथ 24 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। इसी तरह से लंका थाने में तैनात रहे दरोगा आशीष कुमार यादव के खिलाफ 21 दिसंबर को हरदोई जिले की शहर कोतवाली में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण के आरोप में केस दर्ज किया गया।

यूपी कॉलेज में मजार विवाद देशभर में बना चर्चा का विषय 
25 नवंबर को यूपी कॉलेज के 115वें स्थापना दिवस पर सीएम योगी ने यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय बनाने का आश्वासन दिया। इसके ठीक दूसरे दिन 26 नवंबर को यूपी कॉलेज को अपनी संपत्ति बताते हुए वक्फ बोर्ड का नोटिस वायरल हुआ। कॉलेज प्रशासन ने भी वक्फ बोर्ड को जवाब भेजकर वैध दस्तावेज मांगा।

29 नवंबर को जुमे की नमाज में पहली बार करीब 500 की संख्या में लोग नमाज अदा करने पहुंचे। जबकि पहले बमुश्किल 20-25 लोग ही आते थे। 2 दिसंबर को छात्रों ने नोटिस के विरोध में कॉलेज परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। वक्फ बोर्ड का पुतला फूंका। सात छात्रों को पुलिस ने उठाया और चेतावनी देकर छोड़ दिया। 4 दिसंबर को सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने पत्र जारी कर यूपी कॉलेज को अपनी संपत्ति के दावे को खारिज कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed