फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yatri Seva Samiti chairman arrived to take stock of cleanliness at PDDU Junction in chandauli

पीडीडीयू जंक्शन का जायजा लेने पहुंचे पीएससी के अध्यक्ष, कांट्रैक्टर पर ठोका एक लाख का जुर्माना

Mon, 25 Nov 2019 06:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 25 Nov 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
Yatri Seva Samiti chairman arrived to take stock of cleanliness at PDDU Junction in chandauli
पेयजल बूथ पर गंदगी देख फटकार लगाते पीएससी चेयरमैन। - फोटो : अमर उजाला

चंदौली के पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर सफाई से लेकर सब कुछ चुस्त-दुरुस्त है, इसका दावा करने वाले रेल अधिकारियों की पोल यात्रा सेवा समिति के चेयरमैन रमेशचंद्र रत्न के सामने खुल गई। सोमवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने आए चेयरमैन को हर जगह खामी ही खामी दिखी।

विज्ञापन


प्लेटफार्म से लेकर ट्रैक तक गंदगी मिली। प्लेटफार्म पर फर्श टूटी हुई थी तो पानी के नल के पास गंदगी को चूना छिड़ककर छिपाया गया था। वहीं सफाईकर्मियों को कम मानदेय देने की शिकायत मिली। गंदगी और मानदेय नहीं देने पर 50-50 हजार यानी सफाई कांट्रैक्टर पर एक लाख रुपये का जुर्माना ठोंक दिया। साथ ही दो टूक कहा कि आगे गंदगी मिली तो ठेका निरस्त कर दिया जाएगा। अफसरों और ठेकेदार की मिलीभगत से सफाई से लेकर मानदेय देने में खेल चल रहा है।
विज्ञापन




पैसेंजर सर्विस कमेटी(पीएससी) चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न दिन में 11 बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और प्लेटफार्म संख्या दो स्थित सभागार में अधिकारियों संग बैठक की और विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में काम करने का आह्वान किया। इसके बाद निरीक्षण के लिए प्लेटफार्म संख्या दो और तीन पर पहुंचे। वहां फर्श टूटी देख कर भड़क गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एक सप्ताह के भीतर इसे ठीक कराने हिदायत दी। पेयजल के लिए लगी पानी की टोटियों के नीचे गंदगी को छिपाने के लिए चूने का छिड़काव किया गया था। इस पर हिदायत दी कि गंदगी छिपाना नहीं है, इसे हटाना है। यात्री प्रतीक्षालयों में डस्टबिन नहीं दिखी। इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने पानी के टीडीएस की भी जांच की। फूड ट्रैक के साथ किसी भी स्टाल पर नो बिल नो पेमेंट का बोर्ड न दिखने पर चेताया।

इसी प्लेटफार्म के वातानुकूलित यात्री प्रतीक्षालय में गंदगी मिलने पर चेताया कि ऐसा मिलने पर ठेका निरस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने जगह-जगह यात्रियों से पूछताछ कर फीड बैक भी लिया। इस दौरान एडीआरएम एसके वर्मा, सीनिरयर डीसीएम रूपेश कुमार, सीनियर डीईएन अशोक कुमार, डीईएन एचएम पुष्कर कुमार, स्टेशन निदेशक हिमांशु शुक्ला, सहायक कमांडेंट एसके सिंह, सतीश चौहान, डीईएन विवेकानंद भारती, स्टेशन अधीक्षक नरेन्द्र कुमार, स्टेशन अधीक्षक द्वितीय संजय कुमार सिंह, सीएसजी अशोक अनिल, डिप्टी एसएस कमर्शियल एसपी शर्मा, एएन प्रसाद रहे।

साहब, पगार पांच हजार रुपये ही मिलता है
रेलवे स्टेशन पर सफाई के नाम पर अधिकारियों और कांट्रैक्टर की मिलीभगत से किए जा रहे गोलमाल की पोल उस समय खुल गई जब चेयरमैन के पूछने पर सफाईकर्मियों ने बताया कि साहब उन्हें मात्र पांच हजार पगार मिलती है और दस्तखत एवं अंगूठा आठ से दस हजार रुपये पर लगवाया जाता है। वहीं बदले में 12 घंटे काम कराया जाता है। यह सुनकर अधिकारी और ठेकेदार के आदमी बगली झांकने लगे।

पता चला कि स्टेशन पर 105 सफाईकर्मियों की नियुक्ति है लेकिन मात्र 50 से 60 कर्मियों से ही काम चलाया जाता है। इस पर चेयरमैन ने ठेकेदार पर 50 हजार रुपये जुर्माना लगाया और चेताया कि सफाईकर्मियों को निफ्ट के जरिए ऑनलाइन पूरा पेमेंट किया जाए और नियमित छूट्टी आदि दी जाए।

जनतामील पर नहीं लिखा मिला रेट
चेयरमैन ने निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर जनतामील को देखा। वहां भी गड़बड़ी मिली। आमजन के लिए कम पैसे में भोजन उपलब्ध कराने के लिए स्टेशन के स्टालों पर जनतामील (खाना पैकेट) मिलता है। उसमें जो भी खाद्य सामग्री होती है उसका रेट और वजन लिखना होता है मगर वहां भी गड़बड़ी मिली। चेयरमेन ने हिदायत दी कि रेट और वजन प्रिंटेड रखें। 

सीसीटीएन को मिला पांच हजार रुपये का अवार्ड 
पीडीडीयू रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो के पश्चिमी छोर पर सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने पर चेयरमैन रमेशचंद रत्न संतुष्ट दिखे। अच्छी कार्यप्रणाली पर पांच हजार रुपये का एवार्ड दिया। निरीक्षण से  पहले चेयरमैन ने स्टेशन के सभाकक्ष में अधिकारियों संग बैठक कर रेलवे स्टेशन के साथ मंडल में यात्री सुविधाओं के बारे में हो रहे कार्योँ की समीक्षा की। स्टेशन पर चल रहे निर्माण और मरम्मत कार्य को समय पर पूरा कराने का निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्य में प्रयोग हो रहे निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर ध्यान रखने की हिदायत दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed