फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yash Malviya and Ravishankar Pandey to receive the Dr. Shambhunath Singh Navgeet Award today

Varanasi News: यश मालवीय और रविशंकर पांडेय को आज मिलेगा डॉ. शंभुनाथ सिंह नवगीत पुरस्कार

Wed, 17 Jun 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Yash Malviya and Ravishankar Pandey to receive the Dr. Shambhunath Singh Navgeet Award today
इस साल का डॉ. शंभुनाथ सिंह नवगीत पुरस्कार प्रयागराज के यश मालवीय और लखनऊ के रविशंकर पांडेय को दिया जाएगा। डॉ. शम्भुनाथ सिंह रिसर्च फाउंडेशन के महासचिव राजीव कुमार सिंह ने इनके नामों की घोषणा की।
विज्ञापन

राजीव कुमार सिंह ने बताया कि डॉ. बुद्धिनाथ मिश्रा के संयोजकत्व में डॉ. इंदीवर, डॉ. उमेश प्रसाद सिंह, सुरेंद्र वाजपेयी की सदस्यता वाली चयन समिति ने इस पुरस्कार के लिए आए 20 प्रविष्टियों में से इन दोनों साहित्यकारों का चयन किया। यश मालवीय की कृति काशी नहीं जुलाहे की और रविशंकर की समय से रहती ठनी को वर्ष 2026 के डॉ. शंभुनाथ सिंह नवगीत पुरस्कार के लिए संयुक्त रूप से चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस पुरस्कार की घोषणा 17 मानकों के आधार पर की जाती है। वर्ष 1990 में डॉ. शंभुनाथ सिंह ने यह पुरस्कार स्थापित किया था। अब तक देश के 24 मूर्धन्य नवगीतकारों और नवगीत समीक्षकों को उनकी उत्कृष्ट कृतियों के लिए ये पुरस्कार दिए जा चुके हैं। राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के केंद्रीय पुस्तकालय के समिति कक्ष सभागार में एक समारोह में इस पुरस्कार के चयनित साहित्यकारों को नकद धनराशि, प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्रम् दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed