फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yard remodeling: preparations for the second phase tested

फोटो- यार्ड रिमॉडलिंग: दूसरे चरण की तैयारियों को परखा

Sun, 10 Sep 2023 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Yard remodeling: preparations for the second phase tested
उत्तर रेलवे के मुख्य अभियंता सुरेश कुमार सपरा ने शनिवार को कैंट स्टेशन पर हो रहे यार्ड रिमॉडलिंग कार्य की समीक्षा की। साथ ही 11 सितंबर से शुरू हो रहे दूसरे चरण के यार्ड रिमॉडलिंग कार्यों की तैयारियों को भी परखा। कहा कि कायोZं की निगरानी बराबर होनी चाहिए। कर्मचारियों को किसी तरह की दिक्कत न हो। पहले चरण का काम दस सितंबर को खत्म हो रहा है। इसके बाद दूसरे चरण का काम 11 सितंबर से शुरू हो रहा है, जो 19 सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने कर्मचारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं व सुविधाओं की जानकारी भी ली। निर्माण और अन्य विभाग के अधिकारियों संग शिवपुर, लोहता स्टेशन का हाल जाना। कहा कि यात्री सुविधाओं में किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके बाद कैंट स्टेशन से चौकाघाट रेलवे पुल तक पैदल ही ट्रैक का निरीक्षण किया। निरीक्षण में एडीआरएम लालजी चौधरी और स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित आदि रहे।
विज्ञापन

----


कल से शिवपुर से शटल और सुल्तानपुर से चलेगी बेगमपुरा
यार्ड रिमॉडलिंग के दौरान 11 सितंबर से ट्रेन संख्या 20401 वाराणसी-लखनऊ शटल एक्सप्रेस शिवपुर स्टेशन से और ट्रेन संख्या 12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस सुल्तानपुर से चलेगी। यह ट्रेनें रोजाना हैं। महाकाल, वाराणसी-अहमदाबाद एक्सप्रेस भी सुल्तानपुर से खुलेगी। यहीं इनका ठहराव भी होगा। प्रतापगढ़ स्टेशन से मरुधर एक्सप्रेस चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वेरावल और बनारस के बीच कल से चलेगी साप्ताहिक ट्रेन

वेरावल और बनारस के बीच साप्ताहिक ट्रेन चलेगी। ट्रेन संख्या 12945/12946 वेरावल-बनारस साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन 11 सितंबर से होगा। वेरावल-बनारस स्पेशल ट्रेन का उद्घाटन वेरावल से होगा। पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेन सोमवार को वेरावल से सुबह 4.15 बजे खुलेगी और अगले दिन दोपहर 2.35 बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी। वहीं बनारस-वेरावल एक्सप्रेस 13 सितंबर को बनारस से सुबह 7.30 बजे खुलेगी और दूसरे दिन शाम 6.45 बजे बेरावल पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed