फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yadav community is ready to sacrifice in the interest of the country

देश हित में बलिदान के लिए तत्पर है यादव समुदाय

Fri, 15 Jul 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Yadav community is ready to sacrifice in the interest of the country
परमवीर चक्र से सम्मानित योगेंद्र सिंह यादव ने कहा कि अहीर रेजीमेंट हमारा हक है। हमें गर्व है कि यादव समुदाय देश के हित में अपने आपको बलिदान करने के लिए तत्पर है। सेना में अहिर रेजीमेंट की स्थापना के लिए हम एक महाअभियान चलाने जा रहे हैं।
विज्ञापन

वह बृहस्पतिवार को मलदहिया स्थित होटल में आयोजित यदुकुल शिरोमणि समागम व श्रीकृष्ण सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्यसभा सांसद चौधरी सुखराम सिंह ने कहा कि समाज के हित के लिए आगे आना होगा। श्रीकृष्ण धर्म ट्रस्ट के अध्यक्ष काली शंकर ने कहा कि हम सभी जाति और धर्मों का सम्मान करते हुए यदुकुल के उत्थान के लिए समर्पित और संकल्पित हैं। विशिष्ट अतिथि मोहित यादव ने कहा कि संयुक्त होकर यदुकुल के विकास के लिए आगे आना होगा। इस दौरान पूर्व कुलपति डॉ. केएन सिंह यादव, पोस्ट मास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव, बाल संरक्षण आयोग के सदस्य इंजीनियर अशोक यादव, सपा नेता शालिनी यादव, यादवेश कुमार, अशोक यादव, लाल जी चंद्रवंशी, प्रो. रजनीश कुंवर मौजूद रहे।
विज्ञापन

यदुकुल शिरोमणि समागम में पास हुए प्रमुख प्रस्ताव
बीएचयू की स्थापना में सहयोग करने वाले लगाई बचऊवीर की प्रतिमा बीएचयू में लगे
श्रीमद्भावगतगीता को घोषित करें राष्ट्रीय ग्रंथ, शामिल हो शैक्षिक पाठ्यक्रम में
कुरुक्षेत्र में स्थापित की जाए वीर अभिमन्यु की प्रतिमा
यदुकुल समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बच्चियों के विवाह, प्रतिभावान विद्यार्थी और खिलाड़ियों के लिए श्रीकृष्ण सहायता कोष स्थापित हो
हर जिले में गठित होगी नारायण सेना
इनको मिला सम्मान
स्व. चौधरी राजित सिंह यादव, स्व. पहलवान बचऊ वीर यादव, श्याम लाल यादव, पद्मश्री हीरालाल यादव, स्व. काशीनाथ यादव, स्व. अमरनाथ यादव, शहीद रमेश, अवधेश रविंद्र नाथ यादव समेत 40 लोगों को दिया गया श्रीकृष्ण सम्मान।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed