{"_id":"5772dbbb4f1c1b007479a8fd","slug":"xen-open-front-against-councilors","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षदों ने एक्सईएन के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षदों ने एक्सईएन के खिलाफ खोला मोर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 29 Jun 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के पार्षदों ने मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय पर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अवधेश सिंह भदौरिया का पुतला फूंककर प्रदेश सरकार से उनकी बर्खास्तगी की मांग की। पार्षदों ने कहा कि काशी के महापौर द्वारा पिछले दिनों रथयात्रा और गुरुबाग की सड़कों पर गड्ढे पाटकर सड़क बनाए जाने के संबंध में दिए गए निर्देश के जवाब में भदौरिया ने महापौर को अपमानजनक पत्र भेजा। अभियंता का यह कृत्य वाराणसी की जनता का अपमान है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पार्षदों ने चेतावनी दी कि अगर शासन-प्रशासन द्वारा ऐसे अनुशासनहीन और असंवेदनशील अधिशासी अभियंता को बर्खास्त नहीं किया गया तो इसके खिलाफ आंदोलन तेज होगा। विरोध जताने वालों में डॉ. राजेश जायसवाल, सत्यम सिंह, अशोक सेठ, संजय साह, वीरेंद्र सेठ सोनू, शिवशंकर यादव, अजय गुप्ता, शंकर साहू, प्रियंका मौर्य, अजय जैन, पूर्णमासी गुप्ता, अशोक मौर्या, संजय जायसवाल, गोपाल सिंह, विनोद भारद्वाज, मीनू दास, विजय कृष्ण गुप्ता, विनीत सिंह, शिवकुमार सोनकर आदि पार्षद शामिल रहे।
मेयर से माफी मांगें इंजीनियर भदौरिया
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एके भदौरिया द्वारा महापौर रामगोपाल मोहले के सम्मान को चुनौती देने वाली टिप्पणी को लेकर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा नेताओं ने कहा कि महापौर एक गरिमामय पद है। इसका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने नीचीबाग कार्यालय पर हुई आपात बैठक में चेतावनी देते हुए कहा कि कि एक नौकरशाह द्वारा मेयर के सम्मान के विपरीत टिप्पणी को भाजपा ने गंभीरता से लिया है। इंजीनियर भदौरिया को मेयर से माफी मांगनी चाहिए। अन्यथा भाजपा इंजीनियर के खिलाफ सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होगी। बैठक में राकेश वशिष्ठ, संदीप अग्रवाल, विनोद गुप्ता, चंद्रशेखर उपाध्याय, जेपी सिंह, नरेंद्र पांडेय, दिनेश सिंह दीनू, डॉक्टर राजेश जायसवाल, अशोक मिश्रा एवं क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी संजय भारद्वाज आदि मौजूद थे।