{"_id":"6abea3bc1a013f732004d2c2","slug":"wrestling-varanasi-news-c-20-vns1056-1564934-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: तीन दिन में बरेका के कुश्ती खिलाड़ियों ने तीन रजत, दो कांस्य समेत अपने नाम किए कुल पांच पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: तीन दिन में बरेका के कुश्ती खिलाड़ियों ने तीन रजत, दो कांस्य समेत अपने नाम किए कुल पांच पदक
विज्ञापन
बरेका में हुई 67 वीं पुरुष अखिल भारतीय अंतर -रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबली में डब्
ग्रीको रोमन और फ्री-स्टाइल दोनों वर्गों में पश्चिम रेलवे चैंपियन, उत्तर रेलवे को दूसरा और उत्तर पश्चिम रेलवे को तीसरा स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) कुश्ती केंद्र में आयोजित 67वीं पुरुष अखिल भारतीय अंतर-रेलवे कुश्ती बृहस्पतिवार को संपन्न हो गई। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में पश्चिम रेलवे के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से ग्रीको रोमन और फ्री-स्टाइल दोनों वर्गों में चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। उत्तर रेलवे ने दोनों वर्गों में दूसरा और पश्चिम रेलवे की टीम को तीसरा स्थान मिला। मेजबान बरेका के खिलाड़ियों ने तीन रजत और दो कांस्य सहित कुल पांच पदक जीते।
प्रतियोगिता के अंतिम फ्री-स्टाइल के 97 किग्रा भार वर्ग में पश्चिम रेलवे के प्रवीण कुमार ने स्वर्ण जीता जबकि रेलवे सुरक्षा बल के हरदीप सिंह ने रजत पदक हासिल किया। पश्चिम मध्य रेलवे के राहुल राठी और उत्तर रेलवे के विक्की ने कांस्य पदक अपने नाम किया। फ्री-स्टाइल के 74 किग्रा भार वर्ग में पश्चिम रेलवे के सौरभ सहरावत ने स्वर्ण तथा उत्तर रेलवे के यश ने रजत पदक जीता। वहीं, बरेका के मुन्ना यादव और उत्तर पश्चिम रेलवे के परविंदर ने कांस्य पदक हासिल किया।
ग्रीको रोमन के 82 किग्रा भार वर्ग में उत्तर मध्य रेलवे के अमन ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। पश्चिम रेलवे के रोहित दहिया ने रजत जीता। मध्य रेलवे के अंकित और उत्तर रेलवे के नीरज ने कांस्य पदक हासिल किया। ग्रीको रोमन के 63 किग्रा भार वर्ग में उत्तर पश्चिम रेलवे के संदीप ने स्वर्ण, पश्चिम रेलवे के रुपिन ने रजत और मध्य रेलवे के चेतन ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि बरेका के महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने विजेता टीमों एवं पदक विजेता पहलवानों को ट्रॉफी और मेडल देकर पुरस्कृत किया। समापन समारोह में बरेका खेलकूद संघ अध्यक्ष मनीष कुमार, यूपी कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय, विवेक शील, आलोक अग्रवाल मौजूद रहे।