फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wrestlers Protest BHU girl students wrote Arrest Brijbhushan Sharan with blood,

Wrestlers Protest: बीएचयू की छात्राओं ने खून से लिखा अरेस्ट बृजभूषण शरण, पहलवानों के पक्ष में नारेबाजी

Sat, 29 Apr 2023 10:57 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 29 Apr 2023 10:57 PM IST
सार

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कुछ कोच खिलाफ पहलवानों का प्रदर्शन पार्ट-2 अभी जारी है। शनिवार को बीएचयू की छात्राओं ने खून से दस्तखत कर अरेस्ट बृजभूषण शरण लिखा और सांसद को गिरफ्तार करने की मांग की। 
 

विज्ञापन
Wrestlers Protest BHU girl students wrote  Arrest Brijbhushan Sharan with blood,
बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर के पास चला हस्ताक्षर अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर धरना दे रहीं महिला पहलवानों के समर्थन में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)  की छात्राएं भी उतर आई हैं। शनिवार को छात्राओं ने खून से दस्तखत कर अरेस्ट बृजभूषण शरण लिखा और सांसद को गिरफ्तार करने की मांग की। शनिवार को बीएचयू स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर पर चल रहे हस्ताक्षर अभियान में 50 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा चलाए गए अभियान में पहलवानों के पक्ष में नारेबाजी हुई। विद्यार्थियों ने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण को तत्काल कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से बर्खास्त करने की मांग की। छात्र-छात्राओं ने कहा कि देश के लिए ओलंपिक मेडल लाने वाली महिला पहलवान आज सड़क पर हैं।
विज्ञापन


लंबे समय से भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा रही हैं। केंद्र सरकार लगातार इस मामले की अनदेखी कर रही है। खिलाड़ियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर भी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मिट्टी में मिला माफिया मुख्तार का राजनीतिक भविष्य, गुनाह गिनते-गिनते थक जाएंगे

 बृजभूषण ने इस्तीफा देने से किया इंकार

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे पहलवानों और भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के बीच आरोप-प्रत्यारोपों का दौर जारी है। एक तरफ जहां पहलवान बृजभूषण को जेल भेजने और उनसे इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, वहीं बृजभूषण ने भी पहलवानों पर कई आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने से मना कर दिया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed