फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Worship was performed on the anniversary of the Shivalinga found in the toilet of Gyanvapi.

Varanasi News: ज्ञानवापी के वजूखाने में मिले शिवलिंग के वर्षगांठ पर की पूजा

Sun, 17 May 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Worship was performed on the anniversary of the Shivalinga found in the toilet of Gyanvapi.
ज्ञानवापी में शिवलिंग मिलने के चौथी वर्षगांठ पर ज्ञानवापी मामले के वादी और अधिवक्ता पूजा करने प
वाराणसी। ज्ञानवापी में शिवलिंग मिलने की चौथी वर्षगांठ पर शनिवार को ज्ञानवापी मामले की वादिनियों और अधिवक्ताओं ने पूजन-अर्चन किया। इस दौरान ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष गूंजते रहे। श्रीआदि विश्वेश्वर मुक्ति विद्वत संघ के अध्यक्ष डॉ. सोहन लाल आर्य के नेतृत्व में ज्ञानवापी की वादिनियों और अधिवक्ताओं ने सुबह वजूखाने में प्राप्त शिवलिंग की मुक्ति की कामना के लिए दर्शन-पूजन किया। उन्होंने गेट नंबर-4 से बाबा के दर्शन किए। बाबा विश्वनाथ और व्यास जी के तहखाने में भी पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन

सील वजूखाने में जाने पर प्रतिबंध होने के कारण सभी ने रेलिंग के पास से ही पूजा और आरती की तथा बाबा का शीघ्र मंदिर बनाए जाने की कामना की। इस दौरान ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष किया गया। उन्होंने कहा कि जिस तरह श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बना, उसी तरह ज्ञानवापी में भी भव्य मंदिर बनेगा। दर्शन-पूजन में वादिनी लक्ष्मी देवी, सीता साहू, मंजू व्यास, रेखा पाठक, अधिवक्ता सोहन लाल आर्य, विशाल सिंह, महेंद्र पांडेय, सुधीर त्रिपाठी, सुभाष नंदन चतुर्वेदी, दीपक सिंह, मदन मोहन यादव और बाल गोपाल साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed