{"_id":"5fdd04878ebc3e3d9853abb4","slug":"worship-varanasi-news-vns564213549","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिशक्ति को किया अलंकृत, अर्पण किया छप्पन भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिशक्ति को किया अलंकृत, अर्पण किया छप्पन भोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। त्रिशक्ति का दरबार फूलों की महक और छप्पन भोग के सुवास से महक उठी। शुक्रवार को लक्सा स्थित लक्ष्मीकुंड स्थित महालक्ष्मी मंदिर में अन्नकूट शृंगार महोत्सव मनाया गया। महालक्ष्मी, महासरस्वती और महाकाली का पंचोपचार विधि से पूजन करने के बाद माता को छप्पन भोग अर्पित किया गया। मंदिर प्रांगण को कोलकाता से मंगाए गए फूलों से सजाया गया था।
शुक्रवार को मंगल प्रभात बेला में पं. अविनाश पांडेय ने विग्रहों को नूतन वस्त्र, आभूषण पहनाकर त्रिशक्ति का शृंगार किया। मंदिर में कुंतल भर पकवान, मिष्ठान से अन्नकूट शृंगार हुआ। संतोषी माता, संकटा माता, जीवित्पुत्रिका, हनुमान जी सहित मंदिर परिसर में विराजित देवी-देवताओं को अन्नकूट का भोग लगाया गया। मंदिर परिसर को कोलकाता से मंगाए गए विभिन्न प्रकार के फू लों से सजाया गया था। रात्रि में महालक्ष्मी की भव्य आरती महंत पं. शिव प्रसाद पांडेय लिंगिया महाराज ने उतारी। इस दौरान कोरोना वायरस के खात्मे की त्रिशक्ति से कामना की गई।
लक्ष्मी मैया सुख बरसाती हैं...
वाराणसी। महालक्ष्मी के दरबार में शाम को कलाकारों ने संगीतांजलि अर्पित की। शाम को गीतकार कन्हैया लाल दुबे के संयोजन में कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। डॉ. अमलेश शुक्ला ने लक्ष्मी कुं ड की लक्ष्मी मैया सुख बरसाती हैं..., लक्ष्मी मैया नमोस्तुते..., बम-बम बोल रही है काशी...की प्रस्तुति दी। स्नेहा अवस्थी ने मेरी मैया ने खोला है खजाना...,लोक गायक ने कुमार विनीत ने निमिया के डार...की प्रस्तुतियां दीं। तबले पर सुधांशु, ढोलक पर सनी, बैंजो पर संजय और पैड पर साहिल ने संगत किया। कलाकारों को पं अवशेष पांडे कल्लू गुरु, राजेश तिवारी, पं. अभिषेक पांडेय ने सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु गुरु, डॉ. ऋ तु गर्ग, डॉ. अमर अनुपम मौजूद रहे।