Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   World Rabies Day 10,000 people receive ARVs every month 6000 dog bites in varanasi

विश्व रैबीज दिवस: हर महीने 10 हजार लोगों को लग रही है एआरवी, कुत्ते के काटने के 6000 मामले; जानें खास

Sun, 28 Sep 2025 04:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 28 Sep 2025 04:14 PM IST
सार

जिले में कुत्ते, बंदर के काटने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। हर दिन अस्पतालों, स्वास्थय केंद्रों पर एंटी रैबीज वैक्सीन यानी एआरवी लगवाने के लिए लोगों की लाइन लग रही है। 

विज्ञापन
World Rabies Day 10,000 people receive ARVs every month 6000 dog bites in varanasi
खोजवां इलाके में खड़े कुत्ते। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: वाराणसी में हर महीने 10 हजार लोग एआरवी लगवा रहे हैं। इसमें 60 फीसदी यानी 6000 मामले कुत्ते के काटने के हैं। 1000 लोगों को बंदरों ने काया, जिन्होंने एआरवी लगवाई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। एआरवी लगवाने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 28 सितंबर को विश्व रैबीज दिवस मनाया जाता है। 

विज्ञापन


जिले में शहरी, ग्रामीण इलाकों में कुत्ते के काटने के साथ ही औरंगाबाद, साकेतनगर, नरिया, कबीरनगर, दुर्गाकुंड, कबीरचौरा में बंदरों का आतंक है। मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में हर महीने 3500 लोगों को एआरवी लगवाई जा रही है। 2500 लोग कुत्ते के काटने के बाद लगवाने पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन


रामनगर में 1200 लोग एआरवी लगवाने आते हैं, आधे से अधिक कुत्ते काटने से परेशान होकर पहुंचते हैं। दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में भी 1500 लोग हर महीने कुत्ता काटने के बाद एआरवी लगवाने पहुंच रहे हैं। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों को मिलाकर 2000 कुत्ते से काटने के बाद एआरवी लगवा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

निशुल्क है एआरवी : जिले के सभी सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर एआरवी 24 घंटे लगवाई जा रही है। पहले दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल, स्वामी विवेकानंद अस्पताल भेलूपुर में सुविधा मिल रही थी। 

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि पहले ओपीडी के समय ही एंटी रैबीज वैक्सीन लगती थी। अब ओपीडी के समय के बाद भी आने वाले लोगों के लिए भी सुविधा शुरू है। अब अस्पतालों, प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की इमरजेंसी में आने वालों को भी वैक्सीन लगाई जा रही है। किसी तरह की लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हर महीने एआरवी लगने का आंकड़ा

मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा 3500
दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल 2500
शास्त्री अस्पताल रामनगर 1200
प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 3000

कुत्ते के काटने की घटनाएं

  • 13 सितंबर 2025-चौबेपुर के गरथौली गांव में कुत्ता काटने की घटना के एक महीने बाद इलाज के दौरान महिला की मौत।
  • 11 सितंबर 2025-चोलापुर के चमरहा बाजार में कुत्ते ने 10 लोगों को काटा।
  • 20 अगस्त 2025-चौबेपुर के रामपुर चंद्रावती गांव में एक बच्ची पर कुत्ते ने हमला किया। 14 टांके लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed