{"_id":"5bd00b6ebdec22697300b122","slug":"world-polio-day-2018-polio-corrective-cases-will-be-discovered-by-campaign-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व पोलियो दिवसः वाराणसी में अभियान चलाकर खोजे जाएंगे पोलियो करेक्टिव के केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व पोलियो दिवसः वाराणसी में अभियान चलाकर खोजे जाएंगे पोलियो करेक्टिव के केस
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 24 Oct 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड पोलिओ डे के अवसर पर वाराणसी जिले में पोलियो उन्मूलन को लेकर नवंबर से अभियान चलाकर पोलियो की मार झेल रहे बच्चों की तलाश की जाएगी, जिससे कि उनकी सर्जरी कराई जा सके। इसके लिए शिक्षा विभाग की मदद से जहां बच्चों का पंजीकरण किया जा रहा है वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऐसे बच्चों का कैंप में परीक्षण के बाद सर्जरी कराई जाएगी।
इस वित्तीय वर्ष में अब तक जिले भर में ऐसे 500 बच्चों का पंजीकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाती है, इसकी मानीटरिंग भी होती है। इसके बाद भी बहुत से ऐसे बच्चे हैं, जो इस बीमारी से पहले से ग्रसित है लेकिन उन्हें सही इलाज नहीं मिल पाता है। अब ऐसे बच्चों को खोजकर उनका इलाज कराया जाएगा।
जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी राजेश मिश्रा ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों की जो सूची मिली है, उसमें ऐसे 500 छात्रों का पंजीकरण कराया गया है, जिनका परीक्षण कर जरूरत पड़ने पर सर्जरी भी कराई जाएगी। बताया कि पिछले साल जिन 600 लोगों का पंजीकरण हुआ था, उसमें केवल 58 ही सर्जरी के लिए चयनित हुए।