फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   World No Tobacco Day New beginning of Drug-Free India campaign from varanasi

विश्व तंबाकू निषेध दिवस: काशी से नशामुक्त भारत अभियान की नई शुरुआत, नशे से दूर रहने की दी सलाह

Sun, 01 Jun 2025 03:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 01 Jun 2025 03:38 PM IST
सार

समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। अपील किए की तंबाकू के सेवन से कई बीमारियां होती हैं, इसलिए इसका उपयोग न करें।

विज्ञापन
World No Tobacco Day New beginning of Drug-Free India campaign from varanasi
शहीद उद्यान सिगरा से रैली को रवाना करते मेयर अशोक तिवारी और अन्य लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन पीठ सभागार में शनिवार को यूपी मद्यनिषेध विभाग द्वारा राज्य स्तरीय सेमिनार और जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें समाजशास्त्र विभाग के सहयोग से युवाओं और आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। 

विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आबकारी एवं मद्यनिषेध विभाग के मंत्री नितिन अग्रवाल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मद्यनिषेध प्रदर्शनी के उद्घाटन और अवलोकन से हुई। महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 
विज्ञापन


राज्य मद्यनिषेध अधिकारी आर.एल. राजवंशी ने अपने स्वागत भाषण में विभाग की उपलब्धियों और नशा मुक्त भारत अभियान की वर्तमान प्रगति की जानकारी दी। मंत्री नितिन अग्रवाल ने प्रदेश में युवाओं के बीच नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर गहरी चिंता जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि यह समय केवल सरकारी प्रयासों से आगे बढ़ने का नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक को इस आंदोलन का भागीदार बनाने का है। कार्यक्रम में कुलपति प्रोफेसर आनंद कुमार त्यागी ने मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। 

तंबाकू सेवन से हृदय रोग का खतरा
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आईएमएस बीएचयू में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को इससे होने वाली बीमारी के बारे में जागरूक किया गया। स्त्री रोग विभाग के तहत चलने वाले साथिया केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने कहा कि तंबाकू के सेवन से हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। बीएचयू स्त्री रोग विभाग की अध्यक्ष प्रो. संगीता राय ने कहा कि तंबाकू सेवन महिलाओं में गर्भधारण की समस्याएं पैदा करता है। मेडिसिन विभाग से डॉ. दीपक गौतम ने तंबाकू से होने वाले शारीरिक रोगों की जानकारी दी।

डॉक्टरों ने निकाला मार्च, तंबाकू का सेवन न करने की अपील

वाराणसी। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर दंत चिकित्सकों ने मार्च निकालकर लोगों को तंबाकू का सेवन करने से होने वाली बीमारियों की जानकारी दी। इस दौरान लोगों में पंफलेट का वितरण कर बीमारियों से बचाव के लिए तंबाकू का सेवन न करने की अपील की।

इंडियन डेंटल एसोसिएशन वाराणसी शाखा की ओर से शहीद उद्यान सिगरा में आयोजित कार्यक्रम में महापौर अशोक तिवारी ने एसोसिएशन की ओर से किए जा रहे कार्याें की प्रशंसा की। साथ ही लोगों से तंबाकू का सेवन न करने को कहा। एसोसिएशन के सचिव डॉ.अमर अनुपम ने कहा कि तंबाकू जनित बीमारी जैसे मुख का क कैंसर और तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव जैसे हृदय रोग व फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है।

अध्यक्ष डॉ.राधा कटिहार ने अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करते रहने के लिए प्रेरित किया। बीएचयू डेंटल फेकेल्टी के प्रोफेसर और एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर टीपी चतुर्वेदी ने कहा कि तंबाकू का सेवन शरीर के कई अंगों को प्रभावित करता है। इस दौरान एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मनोज श्रीवास्तव, वाराणसी शाखा अध्यक्ष डाॅ. राधा कटियार, पूर्व अध्यक्ष डॉ. मुरारी शर्मा, डॉ. प्रवीण कुमार,अध्यक्ष निर्वाचित डॉ. अभिषेक मिश्रा, डॉ. अर्चना सैनी आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed