फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   world heart day 2021 heart of youth is weakening prematurely doctors worried about increasing number of patients

World Heart Day 2021: समय से पहले कमजोर हो रहा युवाओं का दिल, मरीजों की संख्या बढ़ने पर चिकित्सक चिंतित

Wed, 29 Sep 2021 11:04 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 29 Sep 2021 11:04 AM IST
सार

आईएमएस बीएचयू के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. ओमशंकर ने बताया कि ओपीडी में हर दिन आने वाले 150-200 मरीजों में 35-50 ऐसे हैं जो 35 वर्ष से कम हैं। जिन्हें थकान, हाई ब्लड प्रेशर, सीने में दर्द और सांस फूलने जैसी समस्या है। 

विज्ञापन
world heart day 2021 heart of youth is weakening prematurely doctors worried about increasing number of patients
विश्व हृदय दिवस 2021: युवाओं को भी चपेट में ले रही बीमारी - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

अव्यवस्थित जीवनशैली, खराब खानपान, चिंता, मोटापे से कई बीमारियां होती हैं। मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल, यूरिक एसिड के साथ ही दिल की बीमारियों का खतरा भी बहुत बढ़ गया है। बदलते समय के साथ युवाओं को भी यह बीमारी अपनी चपेट में ले रही है। विश्व हृदय दिवस पर विशेषज्ञों ने बताया कि हम किस तरह सही खानपान और नियमित व्यायाम कर अपने दिल का मजबूत बना सकते हैं।

विज्ञापन


आईएमएस बीएचयू के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. ओमशंकर ने बताया कि ओपीडी में हर दिन आने वाले 150-200 मरीजों में 35-50 ऐसे हैं जो 35 वर्ष से कम हैं। जिन्हें थकान, हाई ब्लड प्रेशर, सीने में दर्द व सांस फूलने जैसी समस्या है। ये सभी लक्षण दिल की बीमारी से जुड़े हैं। बदलती जीवनशैली से युवाओं का दिल समय से पहले ही कमजोर हो रहा है। 
विज्ञापन

 
 ‘यूज हार्ट टू कनेक्ट’ के तहत होगी जांच
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर विश्व हृदय दिवस मनाया जा हहा है। लोगों को हृदय रोग संबंधी लक्षण, बचाव के उपायों के प्रति जागरूकता के साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से भी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के वार्षिक स्वास्थ्य कैलेंडर में इसे शामिल कर लिया है। इस साल की थीम ‘यूज हार्ट टू कनेक्ट’ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हृदय रोग में आयुर्वेद बहुत लाभकारी

बीएचयू आयुर्वेद संकाय के वैद्य सुशील दुबे ने बताया कि हृदय रोग में आयुर्वेद बहुत लाभकारी है। अर्जुन की छाल का पाउडर बनाकर या गाय के दूध में पाक बनाकर लेने से हृदय रोग की संभावना कम होती है। ब्राह्मी और जटामांसी जैसी औषधि दिमाग को शांत रखती हैं। दिमाग शांत रहने से हृदय के कार्य में बाधा नहीं आती है, जो दिल की धड़कन नियंत्रित करने में लाभकारी है।

पुनर्नवा कोलस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखता है। कुटकी लिवर पर काम करता है। सभी एंजाइम और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रखने से हृदय रोग का खतरा काफी कम हो जाता है। हल्दी व अलसी के उपयोग से भी दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है। 

घर बैठे ले सकते हैं सलाह

बीएचयू हृदय रोग विभाग के डॉ. धर्मेंद्र जैन ने बताया कि अस्पताल के अलावा घर बैठे ई-संजीवनी ओपीडी के माध्यम से भी सलाह ली जा सकती है। वर्तमान में ओपीडी में 100 से 150 मरीजों में हर दिन 3 से 4 की एंजियोप्लास्टी हो रही है। एक से दो को पेसमेकर लगाया जाता है। दिल में छेद का भी इलाज होता है। पांच साल में दिल के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। 30 से 50 साल वाले अधिक हैं। इसमें महिलाएं भी शामिल हैं। 

यह भी जानना है जरूरी
रोजाना कम से कम 15 मिनट व्यायाम जरूर करें। पैदल भी चलें, नियमित रूप से ध्यान करना फायदेमंद होता है, ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने के लिए तैलीय भोजन का सेवन करने से परहेज करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed