{"_id":"6651860c14bc2a52b30ddc2d","slug":"world-football-day-pakistani-team-lost-by-one-goal-in-beniyabagh-ground-in-varanasi-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व फुटबाल दिवस: बेनियाबाग मैदान में एक गोल से हारी थी पाकिस्तानी टीम, सिगरा में होते थे अखिल भारतीय मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व फुटबाल दिवस: बेनियाबाग मैदान में एक गोल से हारी थी पाकिस्तानी टीम, सिगरा में होते थे अखिल भारतीय मैच
Sat, 25 May 2024 12:03 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 25 May 2024 12:03 PM IST
सार
विश्व फुटबाल दिवस: संयुक्त राष्ट्र संघ ने इसी महीने सात तारीख को हर साल 25 मई को विश्व फुटबाल दिवस मनाने का प्रस्ताव पारित किया। यह दिन 1924 में पेरिस ओलंपिक की याद दिलाता है। 24 मई 1924 को पेरिस ओलंपिक के फुटबाल प्रतियोगिता में दुनिया के सभी क्षेत्रों से टीमों ने हिस्सा लिया था। इस प्रकार यह दिवस वाणिज्य, शांति और कूटनीति आदान-प्रदान सहित अन्य क्षेत्रों में आपसी तालमेल बढ़ाने के तौर पर मनाया जाएगा।
विज्ञापन
डीएलडब्ल्यू को 2-1 से हराकर बनारस स्पोर्टिंग चैप्मियन हुई थी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कभी बेनियाबाग शहर का फुटबाल हब हुआ करता था। यहां पाकिस्तान की टीम एक गोल से हारी थी। वहीं, बनारस के अजीज अहमद के गोल से भारतीय टीम ने पाकिस्तान की उसी की धरती पर मात दी थी। यह कहना है बरेका में फुटबाल प्रशिक्षक विनोज कन्नोजिया का।
विज्ञापन
विश्व फुटबाल दिवस की पूर्व संध्या पर उन्होंने ये बातें साझा की। बताया कि ये किस्सा प्रतिष्ठित काशी लीग का है। इसमें खेलने के लिए देश ही नहीं विदेश से भी टीमें आती थीं। फिलहाल शहर में 32 फुटबाल क्लब हैं जिनमें 24 पुरुष और 8 महिला खिलाड़ियों के हैं। इनसे करीब 300 से अधिक खिलाड़ी खेलते हैं।
विज्ञापन
यूपी फुटबाल संघ के सचिव मोहम्मद शाहिद ने बताया कि अस्सी के दशक तक फुटबाल में काशी का बोलबाला था। सिगरा में अखिल भारतीय स्तर के मैच होते थे। वाराणसी के नामचीन खिलाड़ियों में नूर आलम, मुश्ताक, वाजिद अली आदि थे।
विज्ञापन
बनारस स्पोर्टिंग क्लब के सचिव नूर आलम ने बताया कि वरुणा पार का इलाका हॉकी और इस पार का फुटबाल के लिए जाना जाता था। बेनियाबाग, जयनारायण और सीएचएस में फुटबाल के बड़े मैदान थे। 1975-76 के बाद यहां खेल के स्तर में गिरावट शुरू हुई।
बेटियां कर रहीं दमदार प्रदर्शन
वाराणसी मंडल की पुरुष के अलावा महिला फुटबाल टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। शीघ्र ही महिला टीम लखनऊ में आयोजित सुब्रतो कप खेलेगी। यह टीम फिलहाल लालपुर के डॉ़ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित शिविर में हिस्सा ले रही है। छित्तुपुर की नंदिनी यादव, खुश्बू पटेल, खुशी राय और सुमन पटेल राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता खेल चुकी हैं।