{"_id":"5b3372e94f1c1bb1508b4b04","slug":"world-famous-temple-will-be-built-on-kabir-praktya-sthali-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी में कबीर की प्राकट्य स्थली पर बनेगा विश्व प्रसिद्ध मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में कबीर की प्राकट्य स्थली पर बनेगा विश्व प्रसिद्ध मंदिर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 28 Jun 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
महंत विवेक दास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस में कबीर की प्राकट्य स्थली लहरतारा में विश्व प्रसिद्ध मंदिर बनेगा। इसका स्वरूप अगले एक साल के अंदर लोगों के सामने होगा। नक्शा तैयार किया जा चुका है। यह बातें कबीचौरा मठ मूलगादी के आचार्य महंत विवेक दास ने कहीं।
उन्होंने कहा कि संत कबीर का प्राकट्य स्थल काफी सालों से उपेक्षित है। प्राकट्य स्थली पर अलौकिक भव्यता का मंदिर विश्व स्तरीय होगा। इसके लिए पूरा नक्शा तैयार है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 28 जून को कबीर निर्वाण स्थली मगहर जा रहे हैं। उनको कबीर प्राकट्य स्थली लहरतारा आना चाहिए। उन्होंने बताया कि वहां के लिए बुलावा नहीं आया है इसलिए हम वहां नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
काशी ही कबीर की जन्मस्थली है और मूलगादी भी यहीं पर है। प्राकट्य महोत्सव के आयोजन की परंपरा भी यही हैं। इस बार यहां पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। इसमें प्रवचन, भजन सहित विविध कार्यक्रम हो रहे हैं।
बुधवार को बीजक का संपूर्ण पाठ, संगोष्ठी और भंडारा है। जबकि 28 को भक्तों के साथ कबीरचौरा मठ मूलगादी तक जाएंगे और भजन की प्रस्तुति होगी।