फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   World Blood Donor Day 2022 Amar Ujala will organize blood donation camp in IMA varanasi on 14 june

World Blood Donor Day 2022: रक्तदान कर बचा सकते हैं चार लोगों की जान, कल अमर उजाला की ओर से आईएमए में लगेगा शिविर

Mon, 13 Jun 2022 03:11 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 13 Jun 2022 03:11 PM IST
सार

विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आईएमए में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। 
 

विज्ञापन
World Blood Donor Day 2022 Amar Ujala will organize blood donation camp in IMA varanasi on 14 june
अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अस्पतालों में भर्ती बहुत से ऐसे मरीज होते हैं, जिनके इलाज में खून की जरूरत होती है। समय पर अगर उन्हें खून मिल जाए तो उनका बेहतर इलाज हो जाता है। सबसे अधिक परेशानी तब होती है जब मरीजों के साथ कोई डोनर नहीं होता है और उन्हें खून के लिए इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में लोगों द्वारा स्वेच्छा से किए गए रक्तदान से ही ऐसे जरूरतमंदों की मदद की जा सकती है।

विज्ञापन


एक व्यक्ति रक्तदान कर एक नहीं बल्कि चार लोगों की जान बचा सकता है। अधिक से अधिक लोग जरूरतमंदों की मदद के लिए रक्तदान कर सकें, इस उद्देश्य से ही 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आईएमए में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन


चिकित्सकों के मुताबिक कोई भी स्वस्थ व्यक्ति नियमानुसार साल में कम से कम तीन से चार बार रक्तदान कर सकता है। फाउंडेशन के शिविर के लिए श्री अग्रसेन युवा मंच के पदाधिकारी और सदस्य भी सहयोग के लिए आगे आए हैं। आईएमए अध्यक्ष डॉ. कार्तिकेय सिंह ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदाताओं की संख्या बहुत कम है। अगर स्वैच्छिक रूप से लोग रक्तदान के लिए आगे आएं तो ब्लड बैंक में खून की कमी नहीं होगी। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक से बताएंगे रक्तदान का महत्व

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 14 जून को आयोजित रक्तदान दिवस के अवसर पर जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की ओर से वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, लखनऊ और कानपुर में नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

तीन-तीन नुक्कड़ नाटक के जरिए  जनता को रक्तदान के महत्व को समझाया जाएगा। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के निदेशक रामजी बाली ने बताया कि रक्तदान के बारे में आज भी समाज में भ्रांतियां हैं। नुक्कड़ नाटक के जरिए हम जन-जन में जागरूकता फैलाएंगे और इस अभियान की शुरूआत सुबह ए बनारस के मंच से होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed