{"_id":"5940cf8b8664197e5d8b48cb","slug":"world-blood-donation-day-amar-ujala-camp-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व रक्तदाता दिवसः आइए आज करें रक्तदान , आईएमए में अमर उजाला की ओर से लगा कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व रक्तदाता दिवसः आइए आज करें रक्तदान , आईएमए में अमर उजाला की ओर से लगा कैंप
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:24 AM IST
विज्ञापन
आईएमए में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगा शिविर
- फोटो : अमर उजाला
आपका एक यूनिट खून किसी की जान बचा सकता है। रक्तदान महादान की श्रेणी में इसलिए आता है कि खून किसी लैब में बनाया नहीं जा सकता। मेरे, आपके रक्तदान से ही किसी को खून मिल पाना संभव है। खून की जरूरत किसी को कभी भी पड़ सकती है। ऐसे में ब्लड बैंक में हमेशा रक्त होना चाहिए।
अगर आप भी रक्तदान कर महादान का भागीदार बनना चाहते हैं तो अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर में आकर सकते हैं। स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस पर बुधवार को आईएमए परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।
बनारस के अस्पतालों में पूर्वांचल के अलावा बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और नेपाल आदि जगहों से इलाज के लिए आने वाले बहुत से ऐसे मरीज होते हैं, जिन्हें तत्काल खून की जरूरत पड़ती है। सबसे अधिक समस्या तब होती है, जब उनके साथ कोई डोनर नहीं होता।
विज्ञापन
ऐसे ही लोगों की मदद के लिए अमर उजाला फाउंडेशन ने कदम बढ़ाया है। आईएमए में सुबह नौ से शाम तीन बजे तक रक्तदान शिविर चलेगा। शिविर में लक्ष्मी हॉस्पिटल के चिकित्सक स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श भी देंगे।
शिविर का उद्घाटन सुबह साढ़े नौ बजे सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने किया। इस दौरान आईएमए अध्यक्ष डॉ. अशोक राय, सचिव डॉ. कार्तिकेय सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।
इस पर ले सकते हैं विस्तृत जानकारी
व्हाट्सएप नंबर- 9452111958 (रबीश श्रीवास्तव)
फोन नंबर- 9675201433 से 37 तक (चांदपुर कार्यालय)