फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   works starts of pm modi dream project in varanasi

पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट पर वाराणसी में शुरू हुआ काम

Mon, 08 May 2017 02:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 08 May 2017 02:31 PM IST
विज्ञापन
works starts of pm modi dream project in varanasi
डीरेका शुरू हुआ काम, शाम छह बजे तक चल रहा कार्य - फोटो : अमर उजाला
 पाइप लाइन के जरिए घर-घर गैस पहुंचाने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना काशी में सबसे पहले डीरेका और बीएचयू परिसर में साकार होगा। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर डीरेका में पीएनजी पाइप लाइन बिछाने की शुरुआत हो गई है।
विज्ञापन


गैस अथारिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) की ओर से आवासीय कॉलोनियों में यह ब्रांच पाइप लाइन बिछाई जा रही है। जल्द ही बीएचयू परिसर की आवासीय कॉलोनियों में इस काम की शुरुआत होगी। इसके लिए आधिकारिक तौर पर वार्ता शुरू हो गई है।
विज्ञापन


पहले चरण में एक हजार आवासों को गैस पाइप लाइन से जोड़ा जाएगा। उसके बाद शहर के अन्य हिस्सों में भी ब्रांच लाइनें बिछाई जाएंगी।
डीरेका में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की पाइप लाइन बिछाने के लिए फर्रूखाबाद से तीन हाइड्रोलिक ड्रिलिंग मशीन लाई गई है।

गेल के तकनीकी विशेषज्ञों की देखरेख में काम कराया जा रहा है। कंपनी के सुपरवाइजर ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत  डीरेका और बीएचयू में गैस पाइप लाइन बिछाई जानी है। जगदीशपुर से हल्दिया तक 2620 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल फूलपुर से पिंडरा के बीच पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। ब्रांच लाइन को इसी मुख्य लाइन से जोड़ा जाएगा। दिसंबर 2018 तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। डीरेका में  अभी तक कंचनपुर गेट से कार्य शुरू होकर कॉलोनी के तीसरे लेन में पहुंच गया है।


काम करा रहे ठेकेदार ने बताया कि सुबह आठ से शाम छह बजे तक ही कार्य करने की अनुमति है। वो चाहते हैं कि डीरेका प्रशासन रात में भी काम कराने की अनुमति दे। इससे काम और तेजी जाएगी।

ये होंगे फायदे
- बिजली-पानी की तरह घरों में उपलब्ध होगी पीएनजी
- गैस बुकिंग के लिए इंतजार से मिल जाएगा छुटकारा
- गैस की कालाबाजारी और घटतौली पर लगेगी लगाम
- हर घर का होगा अपना मीटर, उपभोग के हिसाब से जनरेट होगा बिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed