फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Workers will have to show icard in night curfew, police will not stop

रात्रि कर्फ्यू में श्रमिकों को दिखाना होगा आईकार्ड, नहीं रोकेगी पुलिस

Sat, 10 Apr 2021 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Workers will have to show icard in night curfew, police will not stop
वाराणसी। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को थामने के लिए लगाए गए रात्रि कर्फ्यू में औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन कार्य प्रभावित नहीं होंगे। कोरोना नियमों का पालन कर इकाइयों में उत्पादन जारी रहेगा। कारखानों के कामगारों व श्रमिकों को आवाजाही के दौरान पहचान पत्र व अन्य प्रमाण पत्र दिखाना होगा। पहचान पत्र दिखाने पर पुलिस नहीं रोकेगी।
विज्ञापन

जिला उद्योग व प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देशानुसार जिले के सभी औद्योगिक स्थानों व उद्योग पूर्व की भांति चलते रहेंगे। घर आने व जाने के लिए उद्यमी और कर्मचारियों को आईडी कार्ड व फैक्ट्री के कर्मचारी होने का प्रमाण पत्र रखना जरूरी है। शुक्रवार को लहरतारा स्थित कार्यालय में बैठक के दौरान लघु उद्योग भारती काशी प्रांत के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, मुकुंद सिंह, दीनदयाल साहू सहित अन्य उद्यमियों को उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इकाइयों में कर्मचारियों को दो गज की दूरी, सैनिटाइजर व मास्क का प्रयोग सदैव करने को लेकर जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed