फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Worker dead by train in railway track in ghazipur

गाजीपुर में ट्रेन से कटकर मजदूर की मौत, मचा कोहराम

Wed, 29 Jan 2020 09:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 29 Jan 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Worker dead by train in railway track in ghazipur
demo

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय-पटना रेल खंड के दरौली रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की जद में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन मास्टर की सूचना पर राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मृतक जयप्रकाश राम(35) चंदौली जिले के धीना थाना क्षेत्र के डेढ़गांवा का रहने वाला है। वह अपने साथी मजदूरों के संग दिलदारनगर थाने के जबुरना गांव में मजदूरी करने के लिए दरौली स्टेशन पर मेमू पैसेंजर ट्रेन से उतरा था।
विज्ञापन


इसके बाद रेलवे ट्रैक पार करते समय अप मेन लाइन से गुजर रही किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही कटकर मौत हो गई। घटना की जानकारी जब साथी मजदूरों ने परिजनों को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर जीआरपी चौकी प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि किसी अज्ञात ट्रेन से मजदूर की मौत हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed