फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Work incomplete Gram Panchayats in Varanasi water supply certificate issued

Varanasi News: 38 ग्राम पंचायतों में काम अधूरा, पर जारी कर दिया जलापूर्ति का प्रमाणपत्र

Wed, 21 Feb 2024 04:33 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 21 Feb 2024 04:33 PM IST
सार

जल जीवन मिशन में हर घर तक नल पहुंचाने की कवायद में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। जल निगम के जेई राजीव कुमार ने कार्यदायी संस्था ने 10 फीसदी की पेनाल्टी लगाई है।

विज्ञापन
Work incomplete Gram Panchayats in Varanasi water supply certificate issued
varanasi news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जल जीवन मिशन में हर घर तक नल से जल पहुंचाने की कवायद में हेराफेरी हुई है। योजना के तहत आधे-अधूरे काम छोड़कर जलापूर्ति शुरू करने का दावा कर जल निगम ने 38 ग्राम पंचायतों में काम पूरा होने का प्रमाणपत्र जिला प्रशासन को दे दिया। 

विज्ञापन


गांवों में जगह-जगह सड़कें खोदकर पाइपलाइन डाली गई हैं, लेकिन गड्ढे वैसे ही छोड़ दिए गए हैं। इसकी वजह से ग्रामीण परेशान हैं। जिला विकास अधिकारी अशोक कुमार ने जल निगम के एक्सईएन को काम की जांच करवाकर कार्यदायी एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर सुधार न हुआ तो एक्सईएन की संलिप्तता मानते हुए विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। वहीं, लेटलतीफी और अधूरे काम की वजह से कार्यदायी संस्था पर पेनाल्टी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गड्ढे में गिरकर घायल हो रहे लोग

हरहुआ ब्लॉक के चंदीपट्टी गांव में पाइप डालने के लिए सड़क पर खोदे गए बड़े-बड़े गड्ढे बिना पाटे छोड़ दिए गए हैं। गांव के मंजीत पटेल, अखिलेश आदि ने कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी पाइपलाइन डालने वाले अधिकारियों ने इसे ठीक नहीं कराया। लोग गड्ढे में गिरकर दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। आराजीलाइन ब्लॉक के औढ़े गांव में पाइप डालने के लिए सड़क की पटरी का पत्थर तो हटा दिया गया, लेकिन उसे ठीक नहीं कराया गया।

बच्छांव गांव में सड़क खोदकर पाइप डाली गई है और मिट्टी सड़क पर छोड़ दी गई है। कई जगह पाइप डालने के बाद सड़क ठीक से न पाटे जाने के कारण सड़क धंस गई है। कई घरों में कनेक्शन छूट गए हैं। निर्माण कार्य की गति बेहद धीमी है।

1490 करोड़ की लागत से हो रहा काम
जिले में 531 पेयजल योजनाओं के निर्माण के लिए 1490.27 करोड़ की लागत से अगस्त 2021 में घर-घर नल से पेयजल पहुंचाने का काम चल रहा है। 2025 तक जिले के 590 गांवों में काम पूरे करने की समय सीमा तय की गई है, मगर अब तक 150 से अधिक गांवों में 20 फीसदी काम भी नहीं हुआ है। जल निगम ने अब तक 206 पेयजल योजनाओं में पानी छोड़ने और 81 से ऊपरी पानी टंकी से जलापूर्ति शुरू कराने का दावा किया है।

इस बाबत जल निगम के एक्सईएन राजीव कुमार ने कहा कि काम में शिकायतें मिलने के बाद कार्यदायी एजेंसी को चेतावनी के साथ ही उस पर 10 फीसदी की पेनाल्टी लगाई गई है। एजेंसी पर्याप्त मैनपॉवर नहीं लगा पा रही है। इससे काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed