फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   work for water transport in varanasi going fast

काशी में जल परिवहन के काम में तेजी लाने की कवायद शुरू

Mon, 20 Mar 2017 08:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 20 Mar 2017 08:48 PM IST
विज्ञापन
work for water transport in varanasi going fast
रामनगर में निर्माणाधीन टर्मिनल - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद काशी में जल परिवहन के काम में तेजी लाने की कवायद शुरू हो गई है। साथ ही, भूमि अधिग्रहण और कछुआ सेंक्चुरी जैसे मामले भी जल्द सुलझने की आस जगी है। यही वजह है कि 22 मार्च को इनलैंड वाटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी वर्ल्ड बैंक की टीम के साथ वाराणसी आ रहे हैं।
विज्ञापन


यहां वे योजना में तेजी लाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से विभिन्न मसलों पर बातचीत करेंगे।
गंगा में इलाहाबाद से हल्दिया के बीच विधिवत जल परिवहन शुरू करने की तैयारी है। यूपी से बाहर बिहार, प. बंगाल में तेजी से काम हो रहा है।

वाराणसी में कछुआ सेंक्चुरी और जमीन अधिग्रहण का मुद्दा अटका हुआ है। हालांकि टर्मिनल का काम चल रहा है। आईडब्ल्यूएआई का कहना है कि प्रधानमंत्री की इस महत्वाकांक्षी योजना को लेकर स्थानीय प्रशासन से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला।
विज्ञापन


कछुआ सेंक्चुरी की फाइल भी मुख्यमंत्री कार्यालय में अटकी है। हालांकि अब इन बाधाओं के दूर होने की संभावना जताई जा रही है।

22 मार्च को आईडब्ल्यूएआई के उपाध्यक्ष प्रवीर पांडेय, टेक्निकल टीम सहित वर्ल्ड बैंक की टीम वाराणसी में एक वर्कशॉप में शामिल होगी। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक होगी और विकास कार्यों का निरीक्षण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed