फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wonder Girl received the Best Feature Film Award at the UP International Film Festival

यूपी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिया द वंडर गर्ल को मिला बेस्ट फीचर फिल्म अवार्ड

Mon, 02 Mar 2020 01:05 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 02 Mar 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Wonder Girl received the Best Feature Film Award at the UP International Film Festival
समापन समारोह में प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला।

यूपी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का समापन रविवार को वाराणसी के आरपी घाट पर हुआ। इस दौरान बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार दिया द वंडर गर्ल को दिया गया। फर्स्ट रनर अप फिल्म का पुरस्कार सन्नो डॉटर आफ इंडिया और सेकेंड रनर अप फिल्म का खिताब अंतर्ध्वनि को मिला। बेस्ट शार्ट फिल्म की कैटेगरी में चटनी और संजीवनी को पुरस्कृत किया गया। फर्स्ट रनर अप आजादी और सेकेंड रनर अप फ्रेशनर को मिला। बेस्ट डाक्यूमेंट्री का खिताब द ह्यूमैनिस्ट और बेस्ट एनिमेशन का खिताब अप अप एंड अप को मिला।

विज्ञापन

 

रविवार को तीन दिवसीय फिल्म महोत्सव के समापन समारोह के मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि काशी में फिल्मों के लिए अपार संभावनाएं हैं। गंगा के तट पर इस तरह का आयोजन सराहनीय है। भविष्य में इसको और भव्य बनाने का प्रयास होगा। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रवींद्र जायसवाल ने कहा कि पहले फिल्में संदेश देती थीं लेकिन आज उस हिसाब से फिल्में नहीं बन रही हैं। फिल्म निर्माताओं को संदेशपरक फिल्मों के निर्माण में आगे आना चाहिए।

विज्ञापन

यूपी के कानून व्यवस्था की कॉपी कर रहे अन्य राज्य

मुंबई फिल्म सिटी के उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र का कहना है कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की कॉपी अब दूसरे प्रदेशों में भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बवाल की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटकर पूरे देश को संदेश दिया है। यही कारण है कि मुंबई के बाद यूपी उद्यमियों की पहली पसंद बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सर्किट हाउस में अमर उजाला से अनौपचारिक बातचीत में अमरजीत मिश्र का कहना है कि कानून व्यवस्था व भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस के कारण महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में यूपी के लोगों की साख बढ़ी है। काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, प्रयागराज और अयोध्या के नामकरण से हिंदू समाज को बल मिला है।



महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, महाराष्ट्र सरकार में कई मुखिया हैं और सब विकास कार्यों को रोकने में व्यस्त हैं। उद्धव ठाकरे की अयोध्या यात्रा पर बोले, भगवान श्रीराम उन्हें भटके हुए रास्ते से फिर सही राह पर आने का आशीष दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed