{"_id":"69f3b1e0c01fb7a73d0d49a1","slug":"womens-protest-at-collectorate-square-varanasi-news-c-258-1-svns1001-149468-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: कलेक्ट्रेट चौराहे पर महिलाओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: कलेक्ट्रेट चौराहे पर महिलाओं का प्रदर्शन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर अखिलेश का पुतला फूंकते हुए। श्रोत-वीडियो ग्रैब
आजमगढ़। कलेक्ट्रेट चौराहे पर महिलाओं द्वारा आयोजित जन आक्रोश पदयात्रा के दौरान जोरदार विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। इस दौरान महिलाओं ने विपक्षी नेताओं का पुतला फूंककर नारी वंदन अधिनियम के विरोध में अपना आक्रोश जताया।
प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बबीता जसरसिया ने कहा कि 16 और 17 अप्रैल को संसद में महत्वपूर्ण विधेयकों का विरोध कर कुछ दलों ने महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय किया है। उन्होंने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके पर महिला विरोधी मानसिकता अपनाने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा नीति निर्माण में महिलाओं की भागीदारी को उनका अधिकार बताया है, लेकिन जिन दलों ने इस ऐतिहासिक पहल का विरोध किया है, उन्हें आने वाले चुनावों में महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। इस माैके पर नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा, अनीता सिंह, डॉ. पूनम सिंह, रानी चौरसिया, वंदना सिंह, जूही मद्धेशिया, नीरज सिंह, योगेंद्र यादव सहित कई स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।