{"_id":"7aa52ccdf722cc56b24bb6d100957341","slug":"womens-agenst-of-the-waine-shop-in-varanasi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं का फूटा गुस्सा, बंद कराया शराब का ठेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं का फूटा गुस्सा, बंद कराया शराब का ठेका
अमर उजाला ब्यूराो
Updated Sun, 31 May 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के आदित्यनगर गांव में करीब बीस दिन पूर्व खुले देसी शराब के ठेके को बंद कराने की मांग को लेकर शनिवार की देर शाम महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। ठेका तत्काल बंद कराने की मांग को लेकर आदित्यनगर, विवेकानंद नगर कालोनी तथा चितईपुर की महिलाएं सड़क पर उतर पड़ीं और विरोध जताने के लिए चितईपुर-करौंदी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ठेका बंद कराकर जाम समाप्त कराया।
चितईपुर के ग्राम प्रधान राम लाल पटेल तथा करौंदी के प्रधान दीपक कुमार के नेतृत्व में चक्काजाम कर प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं माया देवी, दुलारी देवी, प्रेमलता, निर्मला, कलावती का कहना था कि जिस जगह ठेका खुला है। उसके समीप मंदिर और कई शिक्षण संस्थाएं हैं। ठेका खुलने के दौरान ही इसका विरोध किया गया था। पुलिस ने ठेका बंद करा दिया था, लेकिन शनिवार को ठेका फिर से खोल दिया गया। ठेेके को
अविलंब बंद कराया जाए। सूचना पर लंका थानाध्यक्ष रमेश यादव मौके पर पहुंचे और शराब ठेके के सेल्समैन अजीत कुमार को मौके पर बुलवाया। साथ ही शराब ठेकेदार से बात की। इसके बाद ठेका बंद करा दिया। थानाध्यक्ष का कहना था कि ठेका अन्यत्र खोला जाए। यदि बिना अनुमति के ठेका खोला गया तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।