फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   women thrown out from running train after she protest

लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने चलती ट्रेन से महिला को फेंका

Fri, 30 Mar 2018 09:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर Updated Fri, 30 Mar 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
women thrown out from running train after she protest
train
जौनपुर से वाराणसी की ओर जाने वाली एक ट्रेन में सफर कर रही महिला को लूटकर बदमाशों ने उसे चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने उसे  अस्पताल पहुंचाया जहां हालत नाजुक देख डाक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


गुरुवार की रात करीब दस दौनपुर जिले के हौज गांव स्थित गेट संख्या 36 के पास से गुजर रहे गांव के लोगों ने महिला को कराहते देखा तो शोर मचाया। आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने इसकी सूचना 100 नंबर पर दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जिला एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों के मुताबिक जब पुलिस मौके पर पहुंची थी तो महिला होश में थी। उसने अपना नाम गीता देवी बताया। वह मध्यप्रदेश के मैहर की रहने वाले अशोक निषाद की पत्नी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने पुलिस को यह भी बताया कि ट्रेन में लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने उसे चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया। इतना बताने के बाद महिला अचेत हो गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टर ने उसकी हालत नाजुक देख वाराणसी रेफर कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed