फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Women throw bangles Congress office BJP Mahila Morcha protests in Kashi demand respect from Rahul Gandhi

कांग्रेस ऑफिस पर महिलाओं ने चूड़ी फेंकी: काशी में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, बोलीं-राहुल गांधी सम्मान दें

Mon, 12 Oct 2026 12:53 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 12 Oct 2026 12:53 PM IST
सार

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मैदागिन स्थित कांग्रेस कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। महानगर महामंत्री पूजा दीक्षित ने राहुल गांधी पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया। जेएनयू में 11 महिलाओं के उत्पीड़न की बताई जा रही घटना और महिला कांस्टेबल से कथित अभद्रता के मुद्दे पर जवाबदेही की मांग की गई।

विज्ञापन
Women throw bangles Congress office BJP Mahila Morcha protests in Kashi demand respect from Rahul Gandhi
मैदागिन स्थित कार्यालय पर भाजपा समर्थित महिलाएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

काशी में महिला सम्मान के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव सोमवार को वाराणसी की सड़कों पर देखने को मिला। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मैदागिन स्थित कांग्रेस महानगर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर घेराव किया। आजाद पार्क, लहुराबीर से मैदागिन तक जुलूस निकालकर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यालय के सामने राहुल गांधी के लिए चूड़ियां रखकर विरोध जताया गया। भाजपा महिला मोर्चा ने इसे महिला सम्मान के मुद्दे पर कांग्रेस के कथित दोहरे रवैये के खिलाफ आंदोलन बताया।

विज्ञापन



भाजपा के राष्ट्रव्यापी ‘नारी शक्ति हुंकार आंदोलन’ के तहत आयोजित प्रदर्शन में महिला कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर महिला पुलिसकर्मी के साथ राहुल गांधी के कथित अभद्र व्यवहार और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्राओं के उत्पीड़न के आरोपों को लेकर कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ जैसे नारों के बावजूद महिलाओं से जुड़े मामलों में एक जैसा रुख नहीं अपनाती।
विज्ञापन


इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘नारी सम्मान में, भाजपा मैदान में’ और ‘राहुल गांधी शर्म करो’ जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन के जरिए भाजपा महिला मोर्चा ने महिला सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर कांग्रेस नेतृत्व से जवाब मांगने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कांग्रेस नेतृत्व पर लगाए आरोप
क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा सुनीता राजेश सिंह और महानगर अध्यक्ष पूजा दीक्षित ने कहा कि जेएनयू में 11 छात्राओं के उत्पीड़न के आरोपों के मामले में विश्वविद्यालय की आंतरिक समिति की जांच के बाद सांसद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ कार्रवाई हुई है। इसके बावजूद कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें पार्टी से बाहर नहीं किया।

दोनों पदाधिकारियों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से इस मामले में अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं से जुड़े मामलों में कांग्रेस नेतृत्व का रवैया सवालों के घेरे में है। हालांकि, प्रदर्शन के दौरान लगाए गए आरोपों पर कांग्रेस की ओर से कोई पक्ष सामने नहीं आया।

महिला सम्मान पर कांग्रेस को घेरा
भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि कांग्रेस और उसके शीर्ष नेतृत्व का रवैया महिला विरोधी रहा है। उन्होंने दावा किया कि देश की महिलाएं अब महिला सम्मान से जुड़े मुद्दों पर चुप नहीं रहेंगी और राजनीतिक दलों से जवाब मांगेंगी।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मामलों में राजनीतिक दलों को स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए। भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन और प्रतीकात्मक रूप से चूड़ियां रखकर अपना विरोध दर्ज कराया।

सियासी संदेश देने की कोशिश
प्रदर्शन के जरिए भाजपा महिला मोर्चा ने महिला सुरक्षा और सम्मान को राजनीतिक बहस के केंद्र में लाने की कोशिश की। कांग्रेस कार्यालय का घेराव और राहुल गांधी के लिए चूड़ियां रखना कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध के तौर पर पेश किया गया।

कार्यक्रम में नम्रता चौरसिया, साधना वेदांती, यशोधरा दीक्षित, नेहा कक्कड़, सपना सिंह, ममता सिंह और श्रद्धा तिवारी समेत भाजपा के क्षेत्रीय पदाधिकारी, महिला प्रतिनिधि और पार्षद मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed