फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Women started business of phenyl, CDO became first customer

Varanasi News: महिलाओं ने शुरू किया फिनाइल का व्यापार, सीडीओ बने पहले ग्राहक

Thu, 13 Apr 2023 08:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 08:11 PM IST
विज्ञापन
Women started business of phenyl, CDO became first customer
फोटो
विज्ञापन

एमएसएमई, जेम और जीएसटी पोर्टल पर समूह पंजीकृत, बाजार में भी उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बृहस्पतिवार से फिनाइल का कारोबार शुरू किया। सीडीओ हिमांशु नागपाल पहले ग्राहक बने। उन्होंने कार्यालय की सफाई के लिए 25 लीटर फिनाइल खरीदा। महिलाएं फिनाइल बनाने से लेकर बेचने तक का कारोबार करेंगी।

एनआरएलएम की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को व्यवसायी बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस क्रम में संतोषी मां नामक समूह की महिलाओं ने एमएसएमई, जीएसटी और जेम पोर्टल पर समूह का पंजीकरण कराया है। साथ ही फिनाइल बनाने में उपयोग होने वाले कच्चे माल को खरीदने के लिए गुजरात की एक कंपनी से समझौता किया। समूह सखी प्रिया मौर्या ने बताया कि फिनाइल बनाने के बाद उसे एक लीटर व पांच लीटर के बोतल में अपने ब्रांड के नाम से बाजार में बेचेंगी। सीडीओ ने महिलाओं का मनलेबल बढ़ाया और पहले दिन विकास भवन की सफाई के लिए 25 लीटर फिनाइल खरीदा। उन्होंने कहा कि समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जिला मिशन प्रबंधक विक्रम सिंह ने बताया कि महिलाओं द्वारा बनाया गया यह फिनाइन जेम पोर्टल या नगर निगम से संपर्क कर खरीदा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed