{"_id":"6043d53e38158619302b80fd","slug":"women-robbed-by-pistol-by-entering-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े घर में घुसकर महिलाओं को पिस्टल सटाकर की लूटपाट, ग्रामीणों और पुलिस ने दो बदमाशों का पीछा कर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े घर में घुसकर महिलाओं को पिस्टल सटाकर की लूटपाट, ग्रामीणों और पुलिस ने दो बदमाशों का पीछा कर पकड़ा
Sun, 07 Mar 2021 12:47 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 07 Mar 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
पिस्टल बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के कपसेठी थाना के नीमनी गांव में शनिवार की दोपहर बाद बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो बदमाश एक घर में खुद को ब्लॉक कर्मचारी बताकर घुस गए। इसके बाद महिलाओं को पिस्टल सटाकर और मारपीट कर 15, 500 रुपये व जेवर लूट लिए। छत से नीचे कूद कर एक युवती ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा करते हुए पुलिस को सूचना दी। कालिकाधाम डिग्री कॉलेज के पास दोनों बदमाशों को पकड़ लिया गया। कपसेठी थाने की पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
नीमनी गांव निवासी मोहम्मद कलाम के परिवार के सदस्य शादी समारोह में गए हुए हैं। घर पर उनकी बहू शबाना बानो और बेटी अप्सरा बानो मौजूद थीं। बाइक से आए बदमाश खुद को ब्लाक का कर्मचारी बताकर उनके घर के अंदर घुसे। इसके बाद बहू और बेटी को पिस्टल सटाकर घर में रखे 15,500 रुपये, मंगलसूत्र, अंगूठी और कान की बाली छीन लिए।
विज्ञापन
इस दौरान ननद और भाभी की बदमाशों ने पिटाई भी की। लूटपाट के बाद बाहर से दरवाजा बंद कर दोनों बदमाश भाग निकले। किसी तरह से अप्सरा छत के सहारे नीचे कूदकर शोर मचाने लगी। शोर सुनकर ग्रामीण बदमाशों का पीछा करते हुए पुलिस को सूचना दिए। सूचना पाकर कपसेठी थाने के एसआई मनीष मिश्रा और राजदर्पण तिवारी ने भी बाइक से बदमाशों का पीछा किया।
विज्ञापन
कालिका धाम डिग्री कॉलेज के पास घेरेबंदी कर दोनों बदमाशों को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर बदमाशों के पास से लूटे गए रुपये और जेवर पुलिस ने बरामद कर लिया। वहीं जांच में पिस्टल नकली निकली। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने खुद को मिर्जापुर के कोतवाली और पड़री क्षेत्र का रहने वाला बताया। पुलिस दोनों बदमाशों को कपसेठी थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है।