फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   women protest for close wine shop going on continious second day in varanasi

वाराणसी में शराबबंदी की मांग को लेकर लगातार दूसरे दिन जारी रहा महिलाओं का प्रदर्शन

Thu, 23 Mar 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 23 Mar 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
women protest for close wine shop going on continious second day in varanasi
दूकानें बंद कराकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन, सेल्समैनों की हुई पिटाई - फोटो : अमर उजाला
शराब की बिक्री रोकने की मांग को लेकर लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर उतर आईं। शराब की दूकाने बंद कराने की उनकी मांग शहरी क्षेत्र से गांवों तक पहुंच गई।
विज्ञापन

सुबह से शाम तक हंगामा चलता रहा। ककरमत्ता और लहरतारा में सड़क जाम करने के साथ ही महिलाओं ने चांदपुर, सिगरा के शिवपुरवा, लोहता के मुड़ैला व चुरामनपुर और रोहनिया के कादीपुर में शराब की दूकानें बंद करा दीं। नाराज भीड़ ने सेल्समैनों की पिटाई की और बोतलें फोड़ दीं।
विज्ञापन


हाथ में झाड़ू और डंडे लेकर निकली महिलाओं ने कहा कि शराब हमारे घरों को बरबाद कर रही है, उजाड़ रही है। हम किसी कीमत पर दूकानें नहीं खुलने देंगे। आरोप है कि कादीपुर की दूकान से 18 हजार रुपये और आठ पेटी शराब प्रदर्शन में शामिल लोगों ने लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडुवाडीह-लहरतारा मार्ग पर शिवदासपुर स्थित शराब की दूकान पर महिलाएं सुबह करीब साढ़े सात बजे ही जा धमकीं। मौजूद सेल्समैन को जमकर पीटा, सैकड़ों पाउच पानी सड़क पर फेंक कर दूकान बंद कराईं और सड़क जाम कर दी।

महिलाओं का आरोप था कि पुलिस की शह पर रात भर शराब बिकती है। लगभग दो घंटे से ज्यादा समय तक जाम और प्रदर्शन के बाद किसी तरह पुलिस ने महिलाओं को समझाया कि उच्चाधिकारियों से बात कर समाधान निकाला जाएगा। तब जाकर जाम समाप्त हुआ। 

चार बजे महिलाओं ने सिगरा के शिवपुरवा स्थित देशी शराब की दूकान पर धावा बोला और उसे बंद कराकर नारेबाजी की। शाम करीब पांच बजे महिलाएं लहरतारा स्थित देशी शराब की दूकान पर पहुंचीं और उसे बंद कराकर पुराना जीटी रोड जाम कर दिया।

पुलिस एक घंटे बाद जाम खुलवाने में सफल हुई। शाम के समय महिलाओं ने लोहता थाना के मुड़ैला और चुरामनपुर की दूकानें बंद कराईं और सेल्समैनों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। इसी तरह चांदपुर चौराहा स्थित देशी और अंग्रेजी शराब की दूकान भी महिलाओं ने बंद करा दी।

रोहनिया के कादीपुर स्थित शराब की दूकान पर महिलाएं पहुंचीं तो सेल्समैन ने शटर गिरा दिया। महिलाओं ने रॉड से शटर चांड़ कर उसे खोला और सेल्समैन पप्पू यादव की पिटाई कर दर्जनों बोतलें तोड़ दीं। पप्पू ने बताया कि दूकान में घुसे लोग कैश बॉक्स से 18 हजार रुपया और आठ पेटी शराब लूट ले गए।

महिलाओं को देखते ही गिरा दे रहे थे शटर

women protest for close wine shop going on continious second day in varanasi
wine - फोटो : अमर उजाला
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र की शराब दूकानों में बुधवार को हुई तोड़फोड़ और मारपीट से दूकानदारों और सेल्समैनों में गुरुवार को भी हड़कंप की स्थिति रही। हालत यह रही कि एक सेल्समैन सड़क पर और दूसरा दूकान के भीतर मौजूद था।

सड़क पर जैसे ही चार-पांच महिलाएं दिखतीं, बाहर वाला जोर से आवाज देता और भीतर वाला शटर गिराकर ताला बंद कर दे रहा था। दूकानदारों का कहना था कि हमें सरकार ने ही लाइसेंस दिया है। हम कौन सा गलत काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed