{"_id":"59b408814f1c1be87f8b553f","slug":"women-jumped-into-ganga-after-family-dispute","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक कलह से आजिज महिला ने दो बच्चों संग गंगा में लगाई छलांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारिवारिक कलह से आजिज महिला ने दो बच्चों संग गंगा में लगाई छलांग
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
Updated Sat, 09 Sep 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
गंगा में महिला की तलाश करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पारिवारिक कलह से आजिज महिला दो बच्चों के साथ शनिवार सुबह दस बजे मिर्जापुर के घोड़ा घाट अदलपुरा से गंगा में कूद गई। इसमें महिला की मौत हो गई, बेटा लापता हो गया, जबकि बालिका बचा ली गई। महिला वाराणसी के शिवपुर की रहने वाली थी।
चुनार पुलिस ने पीड़ित परिवार को सूचना देते हुए शव कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार महिला ने गंगा में कूदने से पहले जहर भी खाया था। बेबी गुप्ता (32) का शुक्रवार को किसी बात को लेकर पति हरिश्चंद्र गुप्ता से विवाद हो गया था। इसको लेकर वह बेहद गुस्से में थी।
बेबी शनिवार की सुबह चुनार के अदलपुरा स्थित शीतला मां के दर्शन के बहाने घर से निकली। साथ में नौ वर्षीय बेटी सृष्टि और 11 वर्षीय बेटे यश को भी ले लिया। सुबह करीब दस बजे दोनों बच्चों को लेकर गंगा स्नान के बहाने घोटा घाट अदलपुरा पहुंची और दोनों बच्चों का हाथ पकड़कर गंगा में कूद गई।
विज्ञापन
घाट पर पशुओं को चरा रहे माता प्रसाद मिश्रा और बबलू प्रजापति ने महिला को कूदते देख लिया। ये लोग दौड़कर पहुंचे और डूब रही महिला व उसकी बेटी को बाहर निकाला। जबकि बालक डूब गया। मां-बेटी को चुनार के मंगरहा पीएचसी ले गए।
वहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी बेटी को सीएचसी कछवां भेज दिया। चुनार कोतवाली पुलिस ने बताया कि महिला तथा उसकी बेटी को बाहर निकाला गया था, लेकिन जहर पीने की वजह से महिला की मौत हो गई।
बताया कि महिला ने पहले से जहर नहीं पिया होता हो वह बच जाती। इसका खुलासा महिला के पर्स में मिले जहर की शीशी से हुआ। लापता बालक की तलाश जारी है।

पैसे को लेकर पति-पत्नी में हुआ था झगड़ा
चुनार कोतवाली क्षेत्र के घोड़ाघाट अदलपुरा में शनिवार की सुबह दस बजे गंगा में डूबने से बचाई गई बालिका सृष्टि ने होश में आने पर घटना की जानकारी दी। बालिका ने बताया कि उसके पापा हरिश्चंद्र गाड़ी चलाते हैं। वह कबाड़ी का भी काम करते हैं। वह चार में पढ़ती है जबकि उसका भाई कक्षा छह में पढ़ता था।
मासूम ने बताया कि शुक्रवार को पैसे को लेकर मम्मी-पापा में काफी झगड़ा हुआ था। दोनों में मारपीट भी हुई थी। इसके बाद मम्मी काफी गुस्से में थी। रात में उसने खाना भी नहीं खाया था। सुबह होने पर जब पापा गाड़ी चलाने चले गए तो मम्मी, भैया और मुझे लेकर अदलपुरा स्थित शीतला धाम में दर्शन करने के बहाने घर से निकली।
कहा कि पहले चलो गंगा में स्नान कर लो फिर दर्शन पूजन करते हैं। जब घाट किनारे पहुंची तो दोनों का हाथ पकड़कर गंगा में कूद पड़ी और हमलोग डूबने लगे। इससे एक दूसरे का हाथ छूट गया। इसके बाद क्या हुआ कुछ पता नहीं है।